
चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर रहीं हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा पेगासस जासूसी मामले में अन्य कई कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार यानी आज कांग्रेस ने इसके विरोध में हरियाणा राजभवन तक मार्च निकाला था। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च को रास्ते में ही रोकते हुए कई नेताओं को गिरफ्त में लिया। इस मार्च के दौरान कांग्रेस नेता विवेक बंसल द्वारा कहा गया कि सरकार ने राहुल गांधी सहित देश के विपक्षी नेताओं, न्यायधीशों, पत्रकारों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की सुरक्षा के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है।
वहीं इस मामले को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार पर जासूसी कराने का आरोप नहीं लगा रही है। लेकिन इस खेल का खुलासा मीडिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामने आया है। जिसके चलते कांग्रेस तो केवल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और जेपीसी द्वारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रही है। साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांग रही है।
आपको जानकारी दें दें कि इस मामलो को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भारत के राष्ट्रपति के नाम हरियाणा के राज्यपाल के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसके जरिए जासूसी कांड की निष्पक्ष जांच कराने व गृहमंत्री अमित शाह को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की गई है। इस दौरान वहां कुलदीप बिश्रोई, विधायक एवं कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य, चौ. आफताब अहमद, डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, गीता भुक्कल, समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे।
