Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चमत्कारिक बदलाव हरियाणा कांग्रेस में देखने को मिल सकता है

चमत्कारिक बदलाव हरियाणा कांग्रेस में देखने को मिल सकता है

faridabadnews24By faridabadnews24July 24, 2021No Comments4 Mins Read

हरियाणा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में अगले एक पखवाड़े के भीतर चमत्कारिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहला बदलाव तो यही होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों की तमाम कोशिश के बावजूद कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष के पद से बदला नहीं जा रहा है। हालांकि हुड्डा के विधायक दलील दे रहे हैं कि उन्होंने सैलजा को हटाने की मांग हाईकमान से कभी की ही नहीं, लेकिन वह संगठन में अपना अच्छा खासा वजूद जरूर चाहते हैं। हुड्डा समर्थक विधायकों की यह इच्छा संगठन में पूरी होती दिखाई दे सकती है। पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी कांग्रेस के दो से तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर विचार चल रहा है। यह सिरे चढ़ा तो विवाद खत्म करने के लिए हुड्डा, सुरजेवाला, किरण, कैप्टन और कुलदीप की पसंद की कांग्रेस को सैलजा कांग्रेस में मर्ज होते देर नहीं लगेगी।

दादा के पोते अब सयाने हो गए

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत और दिग्विजय सयाने हो गए हैं। राजनीति उनके खून में रची-बसी है। भाजपा के साथ सरकार की साझेदारी दुष्यंत चौटाला निभा रहे तो जजपा के संगठन का काम दिग्विजय चौटाला के हवाले है। शुरू में भाजपा के साथ गठबंधन करने पर लोगों का विरोध झेल चुके दिग्विजय कहते हैं कि हमारा भाजपा के साथ नैचुरल अलाइंस है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे दादा ओमप्रकाश चौटाला की दोस्ती है। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ हमारे परदादा स्व. देवीलाल की दोस्ती थी। हरियाणा में लोकदल का नैचुरल अलाइंस हमेशा भाजपा के साथ हुआ। अलाइंस करने वाले दल का नाम पहले इनेलो था, आज जजपा है। हम कांग्रेस को साथ तो सात पीढ़ी भी नहीं जा सकते। चुनाव से पहले किसने किसके बारे में इसका कोई महत्व नहीं। महत्वपूर्ण यह है कि हम परदादा और दादा के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

नाम के युवराज दिल के भी युवराज

जो तन लागे, सो तन जाने। यह बात क्रिकेटर युवराज सिंह पर खरी उतर रही है। मैदान में चौके छक्के लगाने वाले युवराज सिंह कैंसर जैसी डरावनी बीमारी को मात देकर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरे और धूम मचा दी। अब उन्होंने ऐसा कार्य किया है कि वह हर हरियाणवी के दिलों के युवराज बन गए हैं। उन्होंने हरियाणा के रोहतक में पीजीआइएमएस को 100 बेड का आइसीयू भेंट किया है। यह इस माह के अंत तक काम करना चालू कर देगा। युवराज ने कैंसर से उबरने के बाद युवीकैन नाम से एक सामाजिक संस्था बनाई है। इसके बाद से उनका जीवन जीने का अंदाज बदल गया। यह संस्था कैंसर पीडि़तों के लिए काम करती है, लेकिन पिछले दो साल से जिस तरह कोरोना जानलेवा साबित हो रहा है, उसे देखते हुए युवराज मदद के लिए आगे आए हैं। उनके इस जज्बे को प्रदेश सलाम करता है।

कलदीप का क्रिकेट प्रेम

राजनीति और क्रिकेट दोनों का अपना मजा है। क्रिकेट में कभी तेज शाट लगाना पड़ता है तो कभी बल्ले का मामूली कट मारकर गेंद बाउंड्री से बाहर पहुंचा दी जाती है, ठीक उसी तरह की ट्रिक राजनीति में भी अपनाई जाती है। भजनलाल के कुलदीपक इस ट्रिक में माहिर खिलाड़ी हैं। अपने पिता की तरह अक्सर गैर जाट राजनीति करने वाले कुलदीप बिश्नोई अपनी बात को धीरे से ऐसे कह देते हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। काम भी बन जाए और हाईकमान को भी बुरा न लगे। सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ राहुल गांधी की मित्र मंडली के सदस्य कुलदीप ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान धीरे से कह दिया- कांग्रेस हरियाणा में वापसी कर सकती है, बशर्ते कि हाईकमान सही फैसले ले। क्रीज से बाहर जाती हुई गेंद पर कुलदीप ने कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए ऐसे बल्ला छुआया कि गेंद बाउंड्री से बाहर हो गई।

faridabadnews faridabadnews24 Miraculous changes can be seen in Haryana Congress
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.