Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अरविंद केजरीवाल का बयान दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर फिर आया

अरविंद केजरीवाल का बयान दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर फिर आया

faridabadnews24By faridabadnews24July 24, 2021No Comments2 Mins Read

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों को खोलने के बारे में कहा है कि आदर्श स्थिति तो यही है कि टीकाकरण के बाद ही स्कूल खुलें। बाकी राज्यों के अंदर अगर स्कूल खुल रहे हैं और उनके अनुभव अच्छे रहे, तो हम भी विचार करेंगे। अभी थोड़े दिन उनको देखते हैं, क्योंकि दिल्ली में जो अभिभावक हैं, उनके अभी भी मेरे पास यही मैसेज आ रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे बहुत ज्यादा चिंतित हैं। वैक्सीन की कमी के बारे में सीएम ने कहा कि वैक्सीन है ही नहीं। केंद्र सरकार को इसके बारे में सोचना पड़ेगा कि वैक्सीन की उपलब्धता को कैसे बढ़ाया जाए?

सीएम तिमारपुर में भारत में आइएसओ से प्रमाणित विधायक कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। आइएसओ-9001 का यह प्रमाण पत्र, आम आदमी पार्टी के तिमारपुर विधानसभा से एमएलए दिलीप पांडेय के कार्यालय को मिला है। AAP संयोजक केजरीवाल ने कहा कि विधायक कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं शानदार हैं। कार्यालय में आने वाली विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुनने के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि दिलीप पांडेय को सबसे बड़ा सर्टिफिकेट उसी दिन मिल गया था, जिस दिन जनता ने उन्हें जिताया था। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यवस्था यहां सफल होती है, तो फिर पूरी दिल्ली में सभी विधायकों के कार्यालय में इसको लागू करेंगे। वहीं विधायक पांडेय ने कहा कि अर¨वद केजरीवाल से प्रेरित सेवा भाव की राजनीति का एक नवीन आयाम यह आइएसओ 9001:2015 प्रमाणापत्र है।

क्या है कार्यालय की खासियत

इस कार्यालय की खासियत यह है कि यहां पर आंतरिक सिस्टम ऐसा बनाया गया है कि कोई भी अपनी समस्या लेकर आएगा, तो उस समस्या के समाधान को लेकर प्रक्रिया क्या होगी? उस समस्या को कौन देखेगा और फिर वह क्या करेगा और समस्या का समाधान कैसे कराया जाएगा? यह सारी प्रक्रिया बनाई है और उसे उसे लागू किया है। आइएसओ के लोग यहां पर आए थे और इसका परीक्षण करके गए थे। इसके बाद विधायक कार्यालय को आइएसओ सर्टिफिकेट मिला है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पूरे भारत में संभवत: यह पहला विधायक कार्यालय है, जिसको आइएसओ सर्टिफिकेट मिला है।

Arvind Kejriwal's statement came back to open school in Delhi faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.