Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर तरह का अवैध निर्माण हटाया जाए खोरी गांव के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वन भूमि से बिना अपवाद

हर तरह का अवैध निर्माण हटाया जाए खोरी गांव के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वन भूमि से बिना अपवाद

faridabadnews24By faridabadnews24July 24, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद खोरी गांव की वन भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फरीदाबाद नगर निगम से कहा कि वन भूमि पर कोई भी अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। वन भूमि से सभी तरह के अवैध निर्माण हटाए जाएं, इसमें किसी तरह का अपवाद और छूट नहीं होगी। शीर्ष अदालत ने इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम को चार सप्ताह का समय और दे दिया है। नगर निगम की ओर से कोर्ट को बताया गया कि 150 एकड़ में से करीब 74 एकड़ वन भूमि अवैध कब्जेदारों से खाली करा ली गई है। निगम ने पूरा क्षेत्र खाली कराने के लिए कोर्ट से कुछ और समय मांगा था।

जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश महेश्वरी की पीठ ने शुक्रवार को ये आदेश खोरी गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण हटाए जाने पर रोक और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग करने वाली अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिए। सुप्रीम कोर्ट ने सात जून को फरीदाबाद नगर निगम को आदेश दिया था कि वह वन भूमि से सभी अवैध कब्जे हटाकर कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करे। नगर निगम की ओर से पेश वकील अरुण भारद्वाज ने शुक्रवार को कोर्ट को बताया कि आदेश के मुताबिक नियोजित ढंग से अभियान चलाकर वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि 150 एकड़ वन भूमि में से 74 एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया है और जमीन अपने कब्जे में ले ली गई है। काम पूरा होने में अभी कुछ और वक्त लगेगा इसके लिए कोर्ट तीन सप्ताह का समय और दे दे। कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार करके और काम को देखते हुए नगर निगम को चार सप्ताह का वक्त और दे दिया।

पुनर्वास के लिए नगर निगम को ज्ञापन दें

सुनवाई के दौरान अवैध निर्माण हटाए जाने के पीडि़त लोगों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कोलिन गोंसाल्विस ने कहा कि निर्माण हटाने से लोग सड़क पर आ गए हैं। उनके पुनर्वास का इंतजाम होना चाहिए। उन्होंने हरियाणा की नई पुर्नवास नीति का भी मुद्दा उठाया। जिस पर कोर्ट ने कहा कि नई नीति का अभी सिर्फ ड्राफ्ट तैयार हुआ है। कोर्ट ने गोंसाल्विस से कहा कि वह इस बारे में फरीदाबाद नगर निगम को ज्ञापन दें। निगम उस पर विचार करेगा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि नई नीति 31 जुलाई तक अधिसूचित हो जानी चाहिए। अगर नई नीति पर याचिकाकर्ताओं को कोई आपत्ति है तो कानून के मुताबिक उन्हें अर्जी देने की छूट होगी।

चाहे फार्महाउस हो या कुछ और, एक भी अवैध कब्जा नहीं रहेगा

गोंसाल्विस ने एक आइएएस द्वारा आरटीआइ अर्जी से मिली सूचना का हवाला देते हुए कहा कि वन भूमि पर अवैध कब्जेदारों की लंबी सूची है। इसमें फार्महाउस और होटल भी शामिल हैं। उनकी इस दलील पर पीठ ने कहा कि आप आश्वस्त रहें, वन भूमि पर एक भी अवैध कब्जा नहीं रहेगा चाहे वह फार्महाउस हो या कुछ और। कोर्ट ने कहा कि वन भूमि से सारे अवैध कब्जे हटाए जाएंगे, इसमें किसी तरह का कोई अपवाद या छूट नहीं होगी। यह काम दिए गए चार सप्ताह में पूरा किया जाएगा। जिनके पास अनुमति नहीं है, उन्हें हटाया जाए। मामले पर कोर्ट तीन अगस्त को फिर सुनवाई करेगा।

All kinds of illegal construction should be removed faridabadnews faridabadnews24 the Supreme Court said on the matter of Khori village without exception from forest land
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.