
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन और आइडिया ने बेशक हाथ मिलाया लेकिन अभी भी ये कंपनी कर्ज में डूबी हुई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर बकाये में सुधार के लिए दायर टेलिकॉम कंपनियों की याचिका को खारिज कर दिया है जिसके बाद वीआई की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है।
Telecom company Vodafone and Idea of course joined hands but still this company is in debt. Recently, after the Supreme Court dismissed the petition of telecom companies filed for correction in AGR dues, Vi’s troubles have increased further.
अब वोडाफोन आइडिया की फंड जुटाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि वोडाफोन आइडिया के पास अब दिवालिया के लिए आवेदन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मार्किट में टेलिकॉम कंपनियों में प्रतिस्पर्द्धा की वजह से टैरिफ नहीं बढ़ा सकते।
अगर ऐसे ही हालात रहे तो अगले साल अप्रैल तक कंपनी बंद होने की कगार पर होगी। अमेरिका की इक्विटी रिसर्च फर्म William O’ Neil & Co की भारतीय यूनिट में इक्विटी रिसर्च के हेड मयूरेश जोशी ने कहा, ‘वोडाफोन आइडिया के पास विकल्प तेजी से कम हो रहे हैं।
If this situation continues, then by April next year, the company will be on the verge of closure. Mayuresh Joshi, head of equity research at the Indian arm of US-based equity research firm William O’Neil & Co, said, “Options with Vodafone Idea are fast depleting.
एजीआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कंपनी की फंड जुटाने की कोशिशें प्रभावित हो सकती हैं।’ उन्होंने कहा कि कंपनी को अगले साल अप्रैल तक 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना है और फंडिंग के बिना कंपनी के लिए इसे पूरा कर पाना मुश्किल होगा।
अगर कंपनी के पास सारे विकल्प खत्म हो जाते हैं तो फिर टेलिकॉम सेक्टर में दो ही कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल ही बच जाएंगी। वोडाफोन आइडिया जल्दी ही बैंकरप्सी कोर्ट का रुख कर सकती है क्योंकि एजीआर बकाये के मामले में उसके लीगल ऑप्शन खत्म हो गए हैं।
If all the options are exhausted with the company, then only two companies Reliance Jio and Airtel will be left in the telecom sector. Vodafone Idea may soon approach the bankruptcy court as it has exhausted its legal options in the matter of AGR dues.
वोडाफोन और आइडिया लगातार 10 महीनों से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक की सभी कोशिश नाकाम हुई। कंपनी ने फंड जुटाने के लिए Oak Hill की अगुवाई वाले कंसोर्टियम और अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म्स केकेआर और अपोलो ग्लोबल से भी मदद मांगी थी।
बता दें कि कंपनी पर 58,254 करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है। कंपनी 7,854 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है और बाकी रकम उसे 2031 तक 10 किस्तों में चुकानी है। कंपनी के खुद के एसेसमेंट के मुताबिक उस पर 21,533 करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है।
Explain that the company has an AGR dues of Rs 58,254 crore. The company has already paid Rs 7,854 crore and the rest is to be paid in 10 installments by 2031. As per the company’s own assessment, it has AGR dues of Rs 21,533 crore.
