Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आराम से हो सकेगा सफर, मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

आराम से हो सकेगा सफर, मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24July 25, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्री मेट्रो की सभी सीटों पर बैठकर सफर कर सकेंगे। इसके लिए दिल्ली मेट्रो की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर भी जानकारी साझा की गई है। अपने ट्वीट में दिल्ली मेट्रो ने लिखा है कि जारी किए गए नवीनतम दिशानिर्देशों के मद्देनजर, जनता अब 26 जुलाई से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो में पूरी बैठने की क्षमता के साथ यात्रा कर सकेगी। हालांकि खड़े यात्रियों को अभी भी अनुमति नहीं है।

दिल्ली में तेजी से घटते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में पूरी क्षमता के साथ मेट्रो और बस सेवा के संचालन की अनुमति दिए जाने की बात कही जा रही थी। इसी दिशा में ये पहला कदम उठाया गया है। अब सभी सीटों पर यात्रियों को बैठने की अनुमति दे दी गई है। अगले चरण में खड़े होकर यात्रा करने की भी अनुमति दिए जाने की बातें कही जा रही है। इससे मेट्रो अपनी पूरी क्षमता के साथ चल सकेगी और यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर लगाने वाली लाइन से भी छुटकारा मिल जाएगा।

आम आदमी पार्टी सरकार ने इस बारे में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भी भेजा था। माना जा रहा था कि डीडीएमए इसको लेकर मंजूरी प्रदान कर सकता है, इसके बाद दिल्ली मेट्रो में लोगों को सफर आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले तकरीबन डेढ़ महीने से मेट्रो और बसों में 50 फीसदी क्षमता के साथ सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने की मांग हो रही थी। पिछले सप्ताह अनलॉक-7 के तहत अलग अलग गतिविधियों में छूट दी गई, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के लिए रियायत नहीं मिली। अब मेट्रो और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ये सहूलियत दे दी गई है।फिलहाल बसों और मेट्रो में 50 फीसदी क्षमता से यात्रियों को सफर की इजाजत है। इसके तहत बसों में 17 जबकि मेट्रो की एक कोच में 25 यात्री सफर कर सकते हैं। पिछले महीने दिल्ली मेट्रो ने भी खड़े होकर यात्रियों को सफर करने की इजाजत मांगी थी ताकि राहत मिल सके।

faridabadnews faridabadnews24 good news for the passengers traveling in the metro Travel can be done comfortably
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.