
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो सकता है. 12वीं के छात्र काफी समय से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक हरियाणा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है. इसकी वजह से प्रतिदिन ही कयास ही लगाए जाते हैं. पहले दावा किया जा रहा था कि रिजल्ट की घोषणा 25 जुलाई 2021 तक हो सकती है. रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को सलाह है कि वह हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करते रहें. यहां उन्हें रिजल्ट के बारे में अपडेट मिलता रहेगा. बता दें कि पिछले वर्ष, हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 15 मई, 2019 को जारी किया था. जबकि वर्ष 2019 और 18 में रिजल्ट की घोषणा क्रमशः 15 मई और 18 मई को हुई थी.
हरियाणा माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष विद्यालयों को 12वीं कक्षा के परिणाम 6 जुलाई, 2021 तक अपलोड करने के लिए निर्देशित किया था. अभी तक बोर्ड द्वारा विद्यालयों से छात्रों के अंकों की डिटेल एकत्र कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा था. इस वर्ष 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी 12वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
– सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
-इसके बाद होमपेज पर दर्शाए गए अनाउंसमेंट सेक्शन में क्लिक करना होगा.
– इसके बाद छात्र “बीएसईएच हरियाणा 12 वीं रिजल्ट 2021” की लिंक पर जाएं.
-फिर छात्र लॉग इन करने के लिए अनिवार्य क्रेडेंशियल साईट में दर्ज करें.
-इसके बाद परिणाम उपलब्ध हो जाएंगें.
-उन्हें जांच कर डाउनलोड करलें. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की प्रति लेकर रख लें.
