Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद एनआईटी 86 : प्राइवेट टैंकर से चला रहे काम, परेशान होकर लगाया जाम

फरीदाबाद एनआईटी 86 : प्राइवेट टैंकर से चला रहे काम, परेशान होकर लगाया जाम

faridabadnews24By faridabadnews24July 26, 2021No Comments3 Mins Read

शहर की सबसे घनी आबादी वाले इलाके एनआईटी में पानी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों सेक्टर 25 जलघर पर निगम पार्षद जयवीर खटाना और एफएमडीए के एक्सईएन मदनलाल शर्मा व निगम एक्सईएन जेपी वधवा के साथ हुए बवाल के बाद भी दोनों विभाग पानी संकट का समाधान नहीं कर पाए हैं। पानी की समस्या से परेशान वार्ड नंबर पांच के लोगों ने रविवार को पर्वतीय कॉलोनी बूस्टर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरुद्वारा रोड डिस्पोजल चौक को जाम कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करा जाम खुलवाया। लोगों ने पानी समस्या का समाधान करने के लिए मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद बुधवार को हजारों लोग निगम मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। वार्ड नंबर पांच निवासी अजय सिंह, पवन जोशी, संजय सिंह, धर्मेंद्र, निक्कू, विपिन राय, राजेश तनेजा, महेंद्र सिंह, दिगंबर रावत, हुकम यादव, सुनीता पाल, अक्षय सिंह, संजय शर्मा, अशोक जांगिड़, रमेश, राजेश कुमार, ललित शर्मा, अवधेश सिंह, इमरान खान, मनीष यादव आदि ने बताया कि उनके यहां 21 जून से पानी की समस्या बनी हुई है। निगम अधिकारियों को लगातार इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं निकला।

छठें दिन आ रहा है पानी, वह भी एक दो घंटे

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी वार्ड नंबर पांच में हर तीसरे व चौथे दिन पानी आता थाा। लेकिन एक माह से अब छठें दिन पानी आता है वह भी एक दो घंटे। पर्याप्त सप्लाई न आने से पर्वतीय काॅलोनी में बना बिजली घर का टैंक सूख गया है। उसमें अब मिट्‌टी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में करीब 18 से 20 हजार की आबादी इस वक्त पानी की समस्या से जूझ रही है। उनका आरोप है कि वार्ड नंबर सात में हर दिन पानी आ रहा है लेकिन पांच साै मीटर की दूरी पर वार्ड नंबर पांच पानी की समस्या से जूझ रहा है।

इन इलाकों में भी बना है पानी का संकट

नगर निगम की बदइंतजामी के कारण पानी की समस्या सेक्टर 22, 23, 24, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर 55, संजय कॉलोनी, जीवननगर, गोंछी आदि में भी बनी हुई है। अब चूंकि रैनीवेल की सप्लाई फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पास चली गई है। ऐसे में निगम प्रशासन पानी सप्लाई को लेकर हाथ खड़े कर देता है। निगम अधिकारी कहते हैं कि रैनीवेल से सप्लाई आएगी तभी हम आगे दे पाएंगे।

30 एमएलडी पानी नहीं दे पा रहा निगम

पानी सप्लाई का प्राॅपर मैनेजमेंट न होने के कारण नगर निगम शहरवासियों को 30 एमएलडी पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। ऐसे में लेागों को प्राइवेट टैंकरों के जरिए काम चलाना पड़ता है। निगम अधिकारियों की मानें तो 1792 ट्यूवबेल से 81 एमएलडी पानी, एचएसवीपी के छह रैनीवेल व 39 ट्यूवबेल से 60 एमएलडी व जेएनएनयूआरएम के दस रैनीवेल लाइन से 99 एमएलडी पानी उपलब्ध करा पा रहा है। यानि शहर में इस वक्त करीब 270 एमएलडी पानी की मांग है। जबकि पानी उपलब्ध हो रहा है 240 एमएलडी। अभी 30 एमएलडी पानी की कमी है। उधर एसई रवि शर्मा का कहना है कि वार्ड नंबर पांच में पानी समस्या का पता करा जल्द समाधान कराया जाएगा।

Faridabad NIT 86: Work running from private tanker faridabadnews faridabadnews24 troubled and jammed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.