
भारतीय डाक (Indian Post) ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS)के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन आवेदनों के जरिए शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं.
महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 20 जुलाई, 2021 थी, वहीं, आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 19 अगस्त, 2021 हैं. इसके जरिये इन 2358 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
पदों का विवरण
वर्ग संख्या
सामान्य 1001
ओबीसी 496
एससी 487
ईडब्ल्यूएस 192
एसटी 120
पीडब्ल्यूडी – बी 25
पीडब्ल्यूडी – सी 23
पीडब्ल्यूडी – डीई 06
पीडब्ल्यूडी – ए 07
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास होना जरूरी है. अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिये.आवेदकों के पास न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है.
वेतन
ब्रांच पोस्ट मास्टर – 12,000 रुपए से लेकर 14,500 रुपए तक
डाक सेवक/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर – 10,000 रुपए से लेकर 12,000 रुपए तक
