
Facebook का फोटो शेयरिंग ऐप Instagram अब यह सुनिश्चित करेगा कि 16 वर्ष से कम आयु के वे सभी यूजर्स जो प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, उनके अकाउंट डिफ़ॉल्ट रूप से प्राइवेट पर सेट हो जाएंगे। इसी के साथ ऐप ने 18 साल से कम उम्र वाले यूजर्स के अकाउंट पर दिखने वाले एडवरटाइजमेंट पॉलिसी में भी बदलाव किया है|
उन यूजर्स के लिए जो 16 वर्ष से कम उम्र के हैं और पहले से ही इंस्टाग्राम पर एक पब्लिक अकाउंट के साथ, प्लेटफ़ॉर्म उन्हें प्राइवेट होने के लिए मजबूर नहीं करेगा। इसके बजाय, यह उन्हें एक प्राइवेट अकाउंट के बेनेफिट्स पर प्रकाश डालते हुए और उनकी प्राइवेसी सेटिंग्स को बदलने का तरीका बताते हुए एक नोटिफिकेशन दिखाएगा। इसके अलावा ऐप 18 साल की उम्र होने पर इंस्टाग्राम यूजर्स को टार्गेटिंग ऑप्शन की जानकारी देगा, जिसके आधार पर उन्हें विज्ञापन दिखाई देंगे।
करीना न्यूटन, सार्वजनिक नीति निदेशक – इंस्टाग्राम, ने बताया “हम टीनएजर्स को सुरक्षित रखते हुए सभी चीजें देना चाहते हैं, जो वे पसंद करते हैं। जिसकी वजह से हम नए बदलाव का ऐलान कर रहे हैं। हम उन्हें, उनके पैरेंट्स, लॉमेकर्स और एक्सपर्ट्स की बात सुनते रहेंगे, जिससे टीनएजर्स के काम का इंस्टाग्राम तैयार किया जा सके, जिस पर पैरेंट्स को भी भरोसा हो।’
Instagram के स्वयं के टेस्टिंग के अनुसार, साइन-अप के दौरान दस में से आठ युवाओं ने निजी डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स को स्वीकार किया। ये परिवर्तन दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के सभी यूजर्स पर लागू होंगे और प्लेटफ़ॉर्म में शामिल होने पर उन्हें अपनी आयु दर्ज करने का संकेत दिखाई देगा। हालांकि, इन यूजर्स के पास हमेशा पब्लिक अकाउंट में स्विच करने का ऑप्शन होगा।
