Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चावड़ी बाजार की गली हकीम बग्गा में है, देसी घी की लाजवाब पूरी और छोले ‘स्टेंडर्ड स्वीट्स’

चावड़ी बाजार की गली हकीम बग्गा में है, देसी घी की लाजवाब पूरी और छोले ‘स्टेंडर्ड स्वीट्स’

faridabadnews24By faridabadnews24July 29, 2021No Comments4 Mins Read

पूरी और छोले की सब्जी भारतीय उत्सव व समारोह का अहम हिस्सा है. जब घर में मेहमान आता है तो सम्मान के लिए उसे भी पूरी-सब्जी खिलाई जाती है. कभी-कभी घर में किसी का मन आ जाए तो यूं भी पूरी बना दी जाती है. एकाध बार मचलता मौसम भी पूरी बनाने के लिए प्रेरित करता है. अब जब पूरी पर इतना बखान हो चुका है तो आज हम आपको गरमा-गरम पूरी और साथ में छोले की सब्जी का नाश्ता करवाते हैं. छोलों की सब्जी के साथ तला आलू व कोफ्ता स्वाद और बढ़ाता है. पूरी और छोलों की इस डिश को आप साधारण न समझें. शुद्ध देसी घी में तैयार होता है सारा खाना. पुरानी दिल्ली की जिस गली में यह स्वादिष्ट भोजन मिलता है, वह गली हमेशा देसी घी की खुशबू से महकती महसूस की जा सकती है.

पूरी-छोले का नाश्ता खाइए, मुंह और हाथों से देसी घी की खुशबू उड़ेगी
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से तो आप वाकिफ होंगे ही. यहां थोक में सेनिट्री का सामान मिलता है. कभी यह इलाका पूरी तरह रिहायशी था लेकिन अब कमर्शियल हो चुका है. चावड़ी बाजार में पहुंचते ही आपको हर कोई गली हकीम बग्गा के बारे में बता देगा. गली में घुसते ही नाक में देसी घी की खुशबू महसूस होने लगे तो मान लीजिए कि आप इलाके की सालों पुरानी हलवाई की दुकान (रेस्तरां) ‘स्टेंडर्ड स्वीट्स’ पर पधार चुके हैं. पुरानी दिल्ली की पुरानी दुकान है तो ज्यादा तामझाम नहीं होगा, लेकिन नाम तो है, इसलिए वहां खाने वालों की आवाजाही लगी रहती है.

इस दुकान पर कई तरह का खानपान और मिष्ठान्न है. लेकिन जलवे पूरी छोले के ही हैं. भरपूर देसी घी से भरी कड़ाही में तलकर जब यह पूरी स्वादिष्ट छोले और छोलों के ऊपर तले हुए आलू और शाकाहारी कोफ्ते के साथ पेश की जाती है तो जुबान और मन खाने के लिए मचलने लगता है. इन सबके साथ सीजनल अचार भी सर्व किया जाता है. खाते वक्त मुंह और हाथों से देसी घी की खुशबू उड़ती महसूस होती है. पूरी-छोले का यह शानदार भोजन 100 रुपये में उपलब्ध है. पुरानी दिल्ली में पंजाबी स्वाद में रचा-बसा यह नाश्ता वाकई मन मोह लेता है.

 

 

दोपहर से भठूरे-छोले व देसी घी से ओतप्रोत भोजन की थाली भी हाजिर है
पूरी-छोले का यह नाश्ता सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक मिलता है. उसके बाद छोले भठूरे भी मिलना शुरू हो जाते हैं. यह व्यंजन भी देसी घी से लबालब है. इसकी एक प्लेट की कीमत 110 रुपये है. इतना स्वादिष्ट खाना खाने के बाद कुछ ठंडा चाहिए तो कुल्हड़ की मलाई लस्सी भी 60 रुपये में उपलब्ध है. चूंकि अब यह इलाका पूरे तौर पर कमर्शियल हो चुका है, जिसके चलते बाहर के कारोबारी यहां आते रहते हैं तो दुकान वालों ने थाली सिस्टम भी शुरू कर दिया है. इसमें वैरायटी के हिसाब से 200 व 150 रुपये में देसी घी में बना खाना परोसा जाता है. दुकान पर इसके अलावा पनीर का पकौड़ा, ब्रेड पकौड़ा व समोसा भी सर्व किया जाता है. चूंकि यह पुरानी दिल्ली की पुरानी हलवाई की दुकान है, इसलिए कई तरह की मिठाइयां भी मिलती हैं लेकिन पुरानी दिल्ली के लोग तो इसकी पूरी-छोले के ही दीवाने हैं.

65 साल पहले शौरीलाल खुराना ने शुरू किया था यह नाश्ता
स्टेंडर्ड स्वीट्स नामक इस दुकान को करीब 65 साल पहले शौरीलाल खुराना ने शुरू किया था, अब इस दुकान को उनके बेटे हरीश खुराना चला रहे हैं. इस काम में अब उनके बेटे सागर खुराना भी मदद कर रहे हैं. कुछ साल पहले तक यह दुकान मेन रोड पर थी, लेकिन अब गली हकीम बग्गा में भी इसके जलवों में कोई कमी नहीं आई है. दुकान पर रात 9 बजे तक काम चलता है. अवकाश कोई नहीं है. इस इलाके में भीड़ और चहल-पहल तो बहुत है, लेकिन दुकान का खाना खाकर आप सारी परेशानी भूल जाएंगे.

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: चावड़ी बाजार

a street in Chavadi Bazaar faridabadnews faridabadnews24 Hakim Bagga has wonderful desi ghee puris and chole 'Standard Sweets'.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.