
एक्स पोर्न स्टार मिया खलीफा के बारे में हर कोई जानता है। मिया खलीफा ने कुछ दिनों पहले किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। जिसके लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। अब वह अपने तलाक को लेकर फिर से सुर्खियों में बनी हुई है।मिया खलीफा ने साल 2016 में में पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने स्वीडन के रहने वाले शेफ रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ मार्च 2019 में सगाई कर ली थी और 2 महीने बाद जून 2019 में दोनों ने शादी कर ली थी।

स्टार मिया खलीफा ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस बात की जानकारी खुद मिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। मिया ने पोस्ट में लिखा ‘हम पूरे यकीन के साथ ये बात कह सकते हैं कि हमने अपनी शादी बचाए रखने की पूरी कोशिश की.’मिया ने आगे लिखा ‘हालांकि एक साल की थैरिपी और कोशिशों के बाद हमें पता चला किए एक दूसरे के प्रति हमारी भावनाएं खत्म हो गई हैं जिसे बनाए रखने की भी हमने पूरी कोशिश की हम हमेशा एक दूसरे को प्यार और सम्मान देते रहेंगे।

क्योंकि हमें पता है कि हमारा ब्रेकअप किसी एक घटना के कारण नहीं हुआ है बल्कि ऐसे मतभेदों पर हुआ है जिन्हें बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में हम दोनों में से कोई भी एक दूसरे पर इल्जाम नहीं लगा सकता है.’मिया ने आगे कहा कि ‘हम लोगों ने बिना किसी पछतावे के अपने चैप्टर को क्लोज कर रहे हैं और अलग अलग शुरुआत करने जा रहे हैं। हम अपने परिवार, दोस्तों और पालतू कुत्तों से जुड़े रहेंगे। ये काम लंबे समय से होना था। लेकिन, हमें खुशी है कि हमने अपना टाइम लिया और पूरी कोशिश की।

इतना ही नहीं मिया ने अलग होने की खबर ट्वीट करके फैंस से बधाई देने के लिए कहा, मिया ने लिखा ‘जब कोई तलाक लेते है तो आई एम सॉरी की जगह बधाई हो कहना सीखें। बहुत से लोग जहां मिया के इस फैसले से हैरान हैं तो वहीं बहुत से फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं.’
