Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मीडिया और सोशल मीडिया जिला टीम में की गई संगठनात्मक नियुक्तियां भाजपा जिला फऱीदाबाद द्वारा

मीडिया और सोशल मीडिया जिला टीम में की गई संगठनात्मक नियुक्तियां भाजपा जिला फऱीदाबाद द्वारा

faridabadnews24By faridabadnews24July 31, 2021No Comments3 Mins Read

मीडिया सरकार की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने का सबसे महत्वपूर्ण और आसान साधन है। मीडिया अपनी भूमिका द्वारा समाज में शांति, सौहार्द, और समरसता की भावना विकसित करता है। फऱीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मीडिया और सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक में अपने सम्बोधन के दौरान यह बात कही। बैठक में जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र नेहरा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता और जिला संयोजक सोशल मीडिया व आई टी अमित मिश्रा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा फऱीदाबाद द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया को मज़बूत करने के लिए जिले की मीडिया और सोशल मीडिया टीम में कई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई।

राज मदान को जिला सह मीडिया प्रभारी व सचेत जैन और प्रिया सहगल को सोशल मीडिया जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा विधानसभा अनुसार मीडिया प्रमुख और सोशल मीडिया प्रमुखों की घोषणा की गई। मुनिराज भाम्बरी को तिगाँव, नरेन्द्र जैन को फऱीदाबाद, राकेश खटाना को एन आई टी, राधे श्याम भाटिया को बडखल, दीपांशु अरोड़ा को बल्लभगढ़ और साम्भा बेनर्जी को पृथला विधान सभा का मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया। मनीष द्रिवेदी को तिगाँव, शिवम रत्तन को फऱीदाबाद, अविनाश ठाकुर को एन आई टी, संजय अरोड़ा को बडखल और गौरव कौशिक को पृथला विधान सभा का आई टी व सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने कहा कि जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता नई ऊर्जा उमंग व निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। जिले की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता और सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा के नेतृत्व में मीडिया और सोशल मीडिया के कार्य में ज़बरदस्त सुधार हुआ है। पार्टी की गतिविधियों चाहे बैठक हो या कोई कार्यक्रम और जनहित व कल्याणकारी योजनाओं का मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी तरीक़े से प्रचार प्रसार किया जाता है।

जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता ने कहा कि मीडिया को लोकतन्त्र के ‘‘चौथे स्तंभ’’ के रूप में जाना जाता है। मीडिया की सकारात्मक भूमिका से किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसने पिछले कई दशकों से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके हक़ों की लड़ाई लडऩे में मदद की है। हमारी टीम मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और पार्टी के कार्यों का और जनहित योजनाओं का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है।

आई टी व सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सामाजिक मीडिया एक क्रांति की तरह आई है, जो खासकर युवाओं में बहुत अधिक लोकप्रिय है। देश व प्रदेश सरकार जन साधारण का जीवन ऊँचा उठाने और उनको सशक्त करने का कार्य कर रही है। हमारी टीम सोशल मीडिया के माध्यम से सभी विकास कार्यों और जनहित व कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। जिले की टीम के साथ फरीदाबाद के सभी 20 मंडल में भी मीडिया और सोशल मीडिया के प्रमुख नियुक्त किये गए हैं ताकि और अधिक प्रभावी तरीके से सरकार की जनहित और कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को लाभ दिलवाया जा सके।

faridabadnews faridabadnews24 Organizational appointments made in Media and Social Media District Team by BJP District Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.