
देशभर में कोरोना का बढ़ता आंकड़ा एक बार फिर डरा रहा है. पिछले चौबीस घंटे में देशभर में कोरोना के 41 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किये गये हैं. संक्रमण के मामले में टॉप 5 राज्यों में केरल सबसे आगे है. केरल में 20 हजार 772 नए केस दर्ज किये गये हैं. केरल में बढ़ते केस अब तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं. वहीं महाराष्ट्र 6 हजार से ज्यादा कोरोना केस के साथ दूसरे नंबर पर है. देशभर में कोरोना से 593 मरीजों ने 24 घंटे में जान गंवाई है. वैज्ञानिकों ने दूसरी लहर के दौरान ही तीसरी लहर का अंदेशा जता दिया था.
