Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3 माह से सरसों के तेल के पैसे का इंतजार बीपीएल परिवारों को

3 माह से सरसों के तेल के पैसे का इंतजार बीपीएल परिवारों को

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2021No Comments2 Mins Read

प्रदेश के 27 लाख 4 हजार 855 बीपीएल परिवारों को पहले हर माह मिलने वाले सरसों के तेल के बदले पैसों का और इंतजार करना होगा। इनको मिलने वाले 250 रुपए वेरिफिकेशन में उलझ गए हैं। जब तक इन परिवारों के बैंक खातों के नंबरों की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक सरकार पैसे नहीं डालेगी। इनके खातों के नंबर चेक करने के निर्देश सीएम की ओर से जारी हुए हैं। डीएफएससी कुशल बूरा का कहना है कि सबके अकाउंट हेड ऑफिस में हैं। वहीं से वेरिफिकेशन का कार्य किया जाना है।

गौरतलब है कि सरसों के दाम बढ़ने के बाद तेल के रेट भी बढ़ गए थे। प्रति लीटर तेल की कीमत 160 रुपए तक पहुंच गई। डिपो पर तेल 20 रुपए लीटर की दर से दिया जा रहा था। तब सभी डिपो पर सरसों के तेल की सप्लाई रोक दी गई थी। इसकी एवज में 250 रुपए प्रति लाभार्थी परिवार के खाते में डालने की घोषणा की गई। मई से मिलने वाले ये पैसे अभी तक किसी के खाते में नहीं आए हैं। इधर, विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीपीएल कार्ड बहुत पहले बनाए गए थे। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सरकार की ओर से डिपो पर सामान नहीं भेजा जा रहा है। उसके बदले में पैसे देने की बात की जा रही है। किसी के खाते नंबर न बदल गए हों, इसलिए मिलान के लिए वेरिफिकेशन कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही बैंक खातों की वेरिफिकेशन का पता चला है।

परिवार बोले- सभी कागजात दे चुके हैं
बीपीएल परिवार से साजिदा, मोहन कुमार, मनोज ने बताया कि उनके बीपीएल कार्ड पहले से बने हैं, जिस वक्त उनके परिवार के पीले कार्ड बने थे। उस वक्त जो बैंक खाता नंबर था, वह लिख कर दिया था। इसके बाद उनका नंबर बदला भी नहीं है। बाद में आधार कार्ड मांगे थे। वह जमा करा दिए गए। अब फिर से खातों के नंबर जांच के नाम पर मांगना समझ नहीं आ रहा है। बीपीएल परिवार की संख्या भी अधिक है। ऐसे में जांच में काफी समय लग जाएगा। अभी न तो डिपो से तेल मिला है, न ही खाते में पैसे आए हैं। महंगे दाम में तेल खरीदना पड़ रहा है।

BPL families waiting for money for mustard oil since 3 months faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.