Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोग बोले- वाह! पार्षद हो तो ऐसा, दिखाई ऐसी दरियादिली

लोग बोले- वाह! पार्षद हो तो ऐसा, दिखाई ऐसी दरियादिली

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2021No Comments2 Mins Read

देश में कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third wave) की आशंका बनी हुई है. भारत के केरल (Keral) में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है. बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केरल में 2 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) भी लगाया गया है.माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को वैक्सीनेशन (Vaccination) से कम किया जा सकता है. वहीं, सरदारशहर में कोरोना वैक्सीन (Vaccine) लगाने को लेकर लोगों में उत्साह इतना है कि लोग सुबह 7 बजे से ही लंबी-लंबी लाइनें लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं.

वृद्धा की मदद के लिए आगे नहीं आए लोग
चुनाव के समय मतदान करने के लिए नेता अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए मतदाता (Election) को हर सुविधा उपलब्ध कराते हैं, लेकिन वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. काफी बुजुर्ग और असहाय लोग अभी भी वैक्सीन की पहली डोज से वंचित हैं. वहीं, सरदारशहर एक सामाजिक सरोकार निभाने वाला दृश्य सामने आया, जहां पर वार्ड 20 के पार्षद सुनील मीणा ने वार्ड 22 निवासी 80 वर्षीय महिला भगवती देवी व्यास को वार्ड 13 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी एंबुलेंस श्रीनाथ सेवा वाहिनी (Srinath seva Vahini) में लेकर पहुंचे. भगवती देवी पिछले काफी सालों से ना बैठ सकती हैं और ना ही सही से चल-फिर सकती हैं. भगवती देवी ने बताया कि चुनाव के समय मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए नेता लोग सुबह से ही चक्कर लगाने लगे, लेकिन वैक्सीन लगवाने के लिए कोई आगे नहीं आया.

वहीं, वार्ड 20 पार्षद सुनील मीणा ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस महिला के बारे में सूचना मिली तो वह तुरंत अपनी एंबुलेंस लेकर महिला को एंबुलेंस से वार्ड 13 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) लेकर पहुंच गए, और उस महिला को वैक्सीन लगवाई.

सुनील मीणा पहले भी अपने वार्ड में स्पेशल कैंप लगाकर आधा दर्जन वाहनों की सहायता से लोगों को शिविर में लाकर वैक्सीन लगवा चुके हैं हालांकि महिला सुनील मीणा के वार्ड में नहीं है.सुनील मीणा पिछले कई सालों से सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को अपनी एंबुलेंस श्रीनाथ सेवा वाहिनी के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का निःशुल्क कार्य कर रहे हैं.

faridabadnews faridabadnews24 People said - Wow! If you are a councilor then show such generosity
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.