Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Panchayat Election: चुनाव की तैयारी हरियाणा में एक और

Panchayat Election: चुनाव की तैयारी हरियाणा में एक और

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव की  सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि 22 अगस्त के बाद प्रदेश सरकार राज्य चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए चिट्ठी लिखेगी। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आयोग चुनाव के लिए तैयार है और जैसे ही प्रदेश सरकार लिखित में अनुरोध करेगी, चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हाई कोर्ट में विचाराधीन याचिकाओं का भी निपटारा जल्द होने की उम्मीद है।

पंचायत चुनावों पर सरकार व संगठन स्तर पर मंथन, निकाय चुनावों पर भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज

पंचायत चुनावों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर के निवास पर मंथन बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी पहुंचे। गुर्जर चुनावों के लिए भाजपा द्वारा गठित पंचायत चुनाव समिति के प्रधान भी हैं। बैठक में इस समिति में कुछ और नए सदस्यों को जोड़ा गया है जो जिलों का कोआर्डिनेशन करेंगे। इस समिति का काम नीचे तक समन्वय स्थापित करना है। इलेक्शन कमेटी ही यह निर्णय लेगी कि चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं।

भाजपा ने की पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश

बैठक में पंचायत चुनावों और स्थानीय निकाय के चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा संगठन ने सरकार से सिफारिश की है कि पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ करा लिए जाएं। वहीं स्थानीय निकायों पर चर्चा के लिए बुधवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निवास पर बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हम पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है। फिलहाल मामला कोर्ट में है। जैसे ही कोर्ट से हरी झंडी मिलेगी, उसके बाद चुनाव कराए जाएंगे।

चंडीगढ़ में अलग से प्रशासक लगाए जाने के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि हम शुरू से ही चंडीगढ़ पर अपने हिस्से की बात करते आए हैं। उचित अनुपात में हरियाणा के अधिकारी चंडीगढ़ में नियुक्त किए जाते हैं। वही अनुपात होना चाहिए, लेकिन निर्णय केंद्र सरकार को करना है। मुख्यमंत्री को लेकर अमेरिका से आ रही धमकी भरी काल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की काल पहले भी आई हैं। हमारी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस तरह के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

तिरंगा यात्रा से बदलेगा प्रदेश का माहौल

धनखड़ ने कहा कि लोहारू और बल्लभगढ़ में भाजपा द्वारा निकाई गई तिरंगा यात्रा सफल रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जब सभी 90 हलकोें में यात्रा पूरी हो जाएगी तब प्रदेश में एक अलग ही माहौल होगा।

विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में होगा नाम, तभी कर सकेंगे मतदान

पंचायत चुनावों में वही लोग चुनाव लड़ सकेंगे या मतदान कर सकेंगे जिनका नाम विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में होगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के अनुसार ही पंचायतीराज चुनाव की मतदाता सूची तैयार की जाएंगी। इसी मतदाता सूची को ही वार्ड-वाइज वितरित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन भावी चुनावों में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से पहले नागरिकों को पहले अपना नाम विधानसभा सूची में दर्ज कराना होगा। उसके बाद ही वह पंचायतीराज संस्थाओं के होने वाले चुनाव की मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सकेगा। किसी भी उम्मीदवार का सही नाम उसके शैक्षणिक सर्टिफिकेट में दिए गए नाम के आधार पर ही सही माना जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 Panchayat Election: Another election preparation in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.