
हिसार के लितानी गांव में एक विवाहिता का उसी के घर में फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। मृतका की सगी बहन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका पीछे दुधमुंहे बच्चे को छोड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक जींद के खटकड़ गांव निवासी साधूराम की दो बेटियों अनीता और कविता की शादी करीब डेढ़ साल पहले लितानी निवासी राममेहर और विजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद अऩीता के एक बच्चा भी पैदा हुआ था।मृतका की बहन कविता ने बताया कि बुधवार को वह दूसरे कमरे में लेटी हुई थी, इसी दौरान अनीता के पति विजेंद्र, बड़ी बहन के पति राममेहर ने अनीता के साथ मारपीट की थी। जब उसने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की।कविता का कहना था कि आरोपियों ने उसकी बहन अनीता की हत्या कर फंदे पर लटका दिया। कविता का कहना था कि उन दोनों बहनों को ससुराल पक्ष के लोग पिछले काफी दिन से दहेज के लिए तंग कर रहे थे। मृतका 29 वर्षीय अनीता का पांच माह का बेटा भी है।
परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को पिछले काफी दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार राममेहर और विजेंद्र गांव में ही खेती बड़ी का काम करते हैं।अनाज मंडी चौकी प्रभारी का कहना था कि मृतका अनीता की बहन कविता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को दहेज के लिए तंग करते थे और उनके साथ मार पिटाई करते थे।उकलाना थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि पुलिस ने मृतका अनीता की बहन कविता के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
