Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिए सरकार क्या करने जा रही है? व्यक्ति की मौत के बाद क्या उसका Aadhaar नंबर कैंसिल हो जाएगा

देखिए सरकार क्या करने जा रही है? व्यक्ति की मौत के बाद क्या उसका Aadhaar नंबर कैंसिल हो जाएगा

faridabadnews24By faridabadnews24August 5, 2021No Comments2 Mins Read

आधार कार्ड हमारी जिंदगी का एक ऐसा जरूरी हिस्सा बन चुका है जिसके बिना हमारे कई काम अधूरे हैं. चाहे वो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बात हो, सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना हो या फिर कोरोना की वैक्सीन ही क्यों न लगवानी हो, हर जगह आधार की जरूरत होती है. बैंक के ज्यादातर कामों के लिए, घर घरीदने से लेकर बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने तक सभी जगह आधार की जरूरत होती है.

व्यक्ति की मृत्यु के बाद Aadhaar का क्या होगा?

लेकिन हम यहां पर आधार से मिलने वाली सुविधाओं या उसकी जरूरत की बात नहीं करेंगे, हम यहां पर ये बताएंगे कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके आधार का क्या होता है. दरअसल इस सवाल का जवाब खुद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में दिया है. उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार डिएक्टिवेट नहीं होता, क्योंकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है.

Aadhaar कैंसिल करने की व्यवस्था नहीं: सरकार

चंद्रशेखर ने बताया कि फिलहाल किसी मृत व्यक्ति के आधार नंबर को कैंसिल करने की कोई व्यवस्था नहीं है. हालांकि उन्होंने लोकसभा में बताया कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में संशोधन के मसौदे पर UIDAI से सुझाव मांगे थे. ताकि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते समय मृतक का आधार लिया जा सके.

आधार को डेथ सर्टिफिकेट से लिंक करेंगे

वर्तमान में, जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रार जन्म और मृत्यु के आंकड़ों के कस्टोडियन या संरक्षक हैं. आधार को डिएक्टिवेट करने के लिए रजिस्ट्रार से मृत व्यक्तियों का आधार नंबर लेने का अभी कोई मैकेनिज्म नहीं है. लेकिन एक बार इन संस्थाओं के बीच आधार नंबर शेयर करने का फ्रेमवर्क तैयार होने के बाद रजिस्ट्रार मृतक के आधार नंबर को निष्क्रिय करने के लिए UIDAI के साथ शेयर करना शुरू कर देंगे. आधार को डीएक्टिवेट करने या फिर इसके डेथ सर्टिफिकेट से लिंक करने से आधार मालिक की मृत्यु के बाद इसका गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा.

पिछले महीने, UIDAI ने अपने घर पर ही पोस्टमैन के जरिए अपने आधार नंबर के साथ जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और UIDAI ने डाकियों को आधार कार्डधारकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने की अनुमति देने की व्यवस्था की है.

faridabadnews faridabadnews24 Look what is the government going to do? Will his Aadhaar number be canceled after the death of a person?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.