
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर भाजपा ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत राजधानी में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा पूरी दिल्ली में 12500 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जा जाएगी, जिससे कि जरूरत पड़ने पर कोरोना मरीजों की सहायता की जा सके।
28 जुलाई को देशभर में शुरू हुआ था अभियान
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 28 जुलाई को देशभर में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत देश में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अभियान के तहत दिल्ली में प्रत्येक बूथ पर स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जाएगी जिसमें एक युवा, एक महिला और एक डाक्टर या पैरामेडिकल कर्मी होगा। इसके साथ ही प्रत्येक टीम में आइटी सदस्य भी होंगे।
स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सात अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा
भाजपा के 14 संगठनात्मक जिलों और 278 मंडलों में तैनात होने वाले स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सात अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश भाजपा की ओर से सात अगस्त को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर काल करके कोरोना मरीज सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
होम क्वारंटाइन या फिर अस्पताल जाने में करेंगे मदद
