
चेन्नई.कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को राज्य में लागू लॉकडाउन को 23 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की। तमिलनाडु सरकार ने नए प्रतिबंधों के साथ 23 अगस्त तक कोविड-19 लॉकडाउन को दो और सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। लोगों को घरों से निकलने के दौरान एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने और मानक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल जैसे हैंड सैनिटाइजऱ का उपयोग करना होगा।सरकार द्वारा घोषित पिछला लॉकडाउन 9 अगस्त को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार ने कहा है कि 1 सितम्बर से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल फिर से शुरू होंगे। कर्नाटक ने भी 6 जुलाई को इसी तरह की घोषणा की और कहा है कि स्कूल 10वीं कक्षा के लिए फिर से खुलेंगे।
शुक्रवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार कई नए प्रतिबंध लागू किए हैं:
– शुक्रवार, शनिवार और रविवार को धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
– सरकार 1 सितम्बर से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की योजना बना रही है। कक्षाएं 50 प्रतिशत छात्रों के साथ कड़े कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।
