Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बढ़ाई गई सुरक्षा, 3 रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी

बढ़ाई गई सुरक्षा, 3 रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी

faridabadnews24By faridabadnews24August 7, 2021No Comments2 Mins Read

मुंबई पुलिस को मिले एक गुमनाम फोन कॉल ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है. दरअसल मुंबई पुलिस को एक अज्ञात फोन आया था जिसमें राज्य के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखे होने की बात कही गई. इस खबर के मिलते ही राज्य के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों (Three major railway stations) और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Bollywood Megastar Amitabh Bachchan) के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि बम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर रखे गए हैं . 

उन्होंने बताया, “कॉल मिलने के बाद, रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया. लेकिन इन जगहों पर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, फिलहाल वहां भारी पुलिस तैनाती की गई है.”

बढ़ी पुलिस की सिरदर्दी

वहीं सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क किया, जिससे कॉल किया गया था. लेकिन दूसरी बार फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अब मुझे परेशान मत करो और फोन काट दिया. उसके बाद से उस व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया है. संदिग्ध ने फोन स्विच ऑफ कर दिया है.

तत्काल चारों जगहों पर तलाशी अभियान शुरू

अज्ञात फोन की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल चारो जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया. संबंधित स्थानों पर बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है. पिछले कुछ घंटों से तलाशी अभियान जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

faridabadnews faridabadnews24 Security beefed up threat to bomb 3 railway stations and Amitabh Bachchan's bungalow
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.