Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉकडाउन का फैसला देश में: देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, घबराई सरकार अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने से

लॉकडाउन का फैसला देश में: देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, घबराई सरकार अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने से

faridabadnews24By faridabadnews24August 7, 2021No Comments2 Mins Read

श्रीलंका में कोरोना वायरस के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके बावजूद देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है. हालांकि सरकार ने घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंधों की घोषणा की है.

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा, नेशनल सेंटर फॉर कोविड प्रिवेंशन के प्रमुख के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ये निर्णय लिए गए. बैठक में, हाल ही में घोषित कुछ छूट संबंधी कदमों को वापस लेने और देशव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया गया. कोलंबो गजट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अब तक लॉकडाउन लागू नहीं करने की इच्छुक रही है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था पर और प्रभाव पड़ सकता है. देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही महामारी की चपेट में है.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची दैनिक मौत का आंकड़ा

रिपोर्ट में कहा गया है कि देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की मांग लगातार आ रही हैं क्योंकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और दैनिक मौतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. यह निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यों को एक सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा. सरकार के उस सर्कुलर में भी संशोधन किया गया है, जिसमें सभी लोक सेवकों के लिए दो अगस्त तक काम पर लौटना अनिवार्य कर दिया गया था. सिल्वा ने कहा कि तदनुसार, संस्थानों के प्रमुखों को यह तय करना होगा कि किन कर्मचारियों की उपस्थिति की आवश्यकता है.

8 दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले

वायरस के प्रसार को कम करने के लिए शादियों और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को भी कम कर दिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में संक्रमण और मौतों की तेजी से बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले आठ दिनों में करीब 20,000 नए मामले सामने आए हैं. गुरुवार को रिकॉर्ड 94 मौतें दर्ज की गईं. पिछले 11 दिनों में कोविड-19 के कारण लगभग 600 मौतें हुई हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस डेटा के अनुसार, श्रीलंका में अब तक कोविड-19 के 3,21,429 मामले आए हैं और 4,821 मौतें हुई हैं. (भाषा)

Decision of lockdown in the country: Corona cases increasing again in the country faridabadnews faridabadnews24 the government panicked due to the impact on the economy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.