
आधार कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेज है। इसके बिना कोई सरकारी काम संभव नहीं है। सरकार की तरफ से आधार कार्ड में समय-समय पर कई अपडेट किए जाते है। हाल ही में यूआईडीएआई ने यूजर्स के लिए नई सुविधा की पेशकेश की है।पहले आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने के लिए एड्रेस प्रूफ होना जरुरी होता था। लेकिन अब अपने आधार कार्ड का एड्रेस बदलवाने के लिए एड्रेसप्रूफ भी जरुरत नहीं पड़ेगी। आधार कार्ड यूजर्स बिना एड्रेसप्रूफ डॉक्यूमेंट के ही एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए अब किसी प्रूफ की जरूरत नहीं होगी।आधार कार्ड धारक एड्रेस को अपडेट करने के लिए सहमति और प्रमाणीकरण के साथ अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। जो भी एड्रेस को वेरिफाई करेगा वो एक परिवार का सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त या मालिक हो सकता है।
कैसे करें एड्रेस अपडेट ?
एड्रेस अपडेट करने के लिए सबसे पहले आधार की वेबसाइट UIDAI पर लॉगइन करें। इसके बाद आधार पोर्टल पर अपडेट आधार पर जाएं। फिर एड्रेस का पहचान कराने वाले व्यक्ति का आधार नंबर चाहिए होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SRN नंबर आएगा।यह 28 डिजिट का सर्विस रिक्वेस्ट नंबर होता है। इसके बाद जिस व्यक्ति का नाम आपने आधार एड्रेस अपडेट के लिए दिया होगा उसके रजिस्टर्ड नंबर पर एक लिंक आ जाएगा। इन लोगों को अपने आधार के साथ लॉगइन करना होगा। फिर एड्रेस वेरिफाई कराने के लिए अनुमति देनी होगी।इसके बाद व्यक्ति को SRN के जरिए लॉगइन करना होगा। और एड्रेस का प्रिव्यू करना होगा। फिर आपकी क्षेत्रीय भाषा लिखनी होगी। इसके बाद अपनी रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें। जिसने आवेदन किया है उसके पास एक पत्र आएगा।
इस पर एक सीक्रेट कोड लिखा होगा। अब आपको एड्रेस पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। फिर एड्रेस अपडेट कर दें। यहां अपना नया एड्रेस अपडेट कर दें। कुछ दिन का समय लगेगा और आपका एड्रेस अपडेट हो जाएगा।
