
जब गाड़ी खरीदने की सोचते है तो हर कोई कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली गाड़ी खरीदना पसंद करते है। और जब बात दमदार गाड़ी की आती है तो महिंद्रा कंपनी की गाड़ी सबसे ज्यादा भरोसेमंद मानी जाती है।महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक सरप्राइज लेकर आ रही है। कंपनी नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने वाली है। काफी वक्त से कंपनी नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में इसकी कुछ डिटेल्स सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में नेक्स्ट जेन स्कॉर्पियो को एक बार फिर से स्पॉट किया गया है, जहां इस पॉपुलर एसयूवी में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा देखने को मिला। यह कैमरा सिग्नेचर बैज के ठीक नीचे ग्रिल पर इंटीग्रेटेड है।
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 पुरानी से ज्यादा बेहतर है। 2022 स्कॉर्पियो में कंपनी पहली बार सनरूफ को पेश करने जा रही है। लेकिन सनरूफ केवल टॉप एंड ट्रिम्स में ही देखने को मिलेगी। यहीं नहीं ग्राहकों को नेक्स्ट जेन स्कॉर्पियो, एसयूवी में एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा।
नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगभग 8.0-इंच का हो सकता है। यह Android Auto और Apple CarPlay के सपोर्ट के साथ आएगा। इस एसयूवी का डैशबोर्ड पूरी तरह रिडिजाइन्ड होगा। इसमें फ्लैट बॉटम, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डिजिटल एमआईडी के साथ ड्यूल-टोन टैन ब्राउन और ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री भी दी जाएगी।बात करें फीचर की तो इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार फीचर्स, फॉरवर्ड फेसिंग थर्ड रो सीट, ड्राइवर साइड आर्मरेस्ट, इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन और बहुत से फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
इसके सेफ्टी किट में मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो हेडलैंप और ऑटो वाइपर शामिल हो सकते हैं।नई महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ आएगी। जहां पेट्रोल मॉडल एक नए 2.0L टर्बो मोटर का उपयोग करेगा, वहीं डीजल एडिशन 2.2L mHawk यूनिट के साथ पैक किया जाएगा। एसयूवी मॉडल लाइनअप 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा।
