Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने भेजा जेल, फर्जी कागजात बनवाकर जमीन बेचने की कोशिश, नाम में बहुत कुछ रखा है

पुलिस ने भेजा जेल, फर्जी कागजात बनवाकर जमीन बेचने की कोशिश, नाम में बहुत कुछ रखा है

faridabadnews24By faridabadnews24August 11, 2021No Comments2 Mins Read

गाजियाबाद : शेक्सपियर ने कहा था, नाम में क्या रखा है! …लेकिन एक शातिर दिमाग ने सोच लिया कि नाम में बहुत कुछ रखा है। इस आरोपी को पता चला कि मेट्रो स्टेशन के पीछे करोड़ों की जमीन है, जिसके मालिक और उसका नाम एक ही है। शातिर ने जमीन के फर्जी कागजात बनवाए। कुछ लोगों की मार्केटिंग टीम बनाई और जमीन बेचने की कोशिश में जुट गया। हालांकि करोड़ों की ठगी होने से पहले ही पुलिस ने मंगलवार को 6 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपी मंगलवार को अर्थला मेट्रो स्टेशन के पीछे जमीन का सौदा करने के लिए ग्राहक के साथ पहुंचे हुए थे। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि गिरोह का सरगना राजकुमार अग्रवाल रोहिणी दिल्ली का निवासी है। अन्य साथियों में हरेंद्र सिंह श्याम पार्क, संजय राजेंद्र नगर, विजय शर्मा साहिबाबाद गांव, रजनीश चिरंजीव विहार, अरुण वेव सिटी का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि जमीन का असली मालिक राजकुमार अग्रवाल जीटी रोड गाजियाबाद का रहने वाला है, जो इस समय नोएडा सेक्टर-15 में रह रहा है। जालसाजों ने जमीन बेचने के लिए फर्जी कागजात बनवाए थे। करीब 1 साल से आरोपी जमीन का सौदा करने के लिए खरीदारों को मौके पर ला रहे थे। गिरोह के सरगना का नाम प्रॉपर्टी होल्डर के नाम से मिलने के कारण किसी को शक नहीं हो रहा था।

कई लोगों से ऐंठ ली टोकन मनी
एसएचओ ने बताया कि जमीन बेचने के लिए आरोपी ने साथियों को मार्केटिंग के लिए लगा रखा था। जो ग्राहकों को खोजकर लाते थे। शातिर राजकुमार अग्रवाल विडियो कॉल पर लोगों से बात करता था। वॅट्सऐप के माध्यम से जमीन के फर्जी कागजात दिखाता था। कुछ लोगों से जमीन बेचने के नाम पर टोकन मनी भी ऐंठ चुका था। इस मामले में करीब 5 महीने पहले इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

faridabadnews faridabadnews24 has kept a lot in the name Police sent jail trying to sell land by making fake papers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.