
इन दिनों एक दादी-पोते की वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहा दादी जिस तरह अपने पोते से बातें कर रही है, उसे सुन आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। कुछ ही घंटों में यह वीडियो चारों तरफ छा गई।
दरअसल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक लड़का अपनी दादी से कहता है कि मेरे दोस्त की दादी ने अपना घर उसके नाम कर दिया है और मैं किराए के घर में रहता हूं। इस पर दादी कहती हैं कि तेरी दादी तेरे साथ रहती हैं, प्यार बड़ा होता है कि पैसा।
इस पर पोता कहता है कि दादी पैसा बड़ा है, फिर बुजुर्ग महिला पलटकर बोलती है कि प्यार के आगे पैसा कोई मायने नहीं रखता है। लोगों को दादी पोते की ये प्यार भरी नोक-झोंक खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेसर किया जा रहा है।
