
छपराः बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक सरकारी विद्यालय से 217 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एक सरकारी विद्यालय से 217 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। इस सिलसिले में बहरमाडर गांव निवासी प्रधानाचार्य वसुंधरा सिंह के पति विजेंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। संतोष कुमार ने बताया कि एक अन्य मामले में चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दो चोर रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार मठिया गांव निवासी पवन कुमार तथा ईनई गांव निवासी अमर कुमार को गिरफ्तार करने के साथ ही विभिन्न मामलों में शामिल 42 व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
