
बठिंडा: चंडीगढ़ हाईवे स्थित गांव लेहरा मोहब्बत की मार्कीट के पास गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे छोटे हाथी का टायर फटने से डिवाइडर पर लगा लोहे का 6 फीट लंबा एंगल एक व्यक्ति की छाती के आर -पार हो गया।
राहगीरों ने उसे आदेश अस्पताल पहुंचाया, जहां एंगल को काटा गया और फिर 5घंटे तक ऑपरेशन किया गया। हरदीप सिंह (42) निवासी अबोहर सुबह गाड़ी में बैठ कर कहीं जा रहे थे। सर्जन डा. संदीप दंड के मुताबिक एंगल दिल के आधा सैंटीमीटर के पास से निकला है, यदि हार्ट डैमेज हो जाता तो बचना मुश्किल था। हरदीप को बेहोश करने के बाद करीब 5 घंटे ऑपरेशन के बाद अब वह बिल्कुल ठीक है।
सिर्फ़ वाहेगुरु -वाहेगुरु जपते रहे हरदीप सिंह
जब तक सर्ज़री नहीं हुई हरदीप वाहेगुरु का जाप करते रहे। उसने कहा कि जीवन में किसी का बुरा नहीं किया तो वाहेगुरु उसका बुरा भी नहीं करेगा। डा. हरदीप का यह विश्वास देख कर हैरान थे। इतना सब होने के बावजूद भी उसे दर्द का एहसास नहीं था। उन्होंने बताया कि हरदीप सिंह घटना की पूरी सूचना देने के योग्य नहीं है।
