
फरीदाबाद : स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के आजाद नगर सेक्टर 24 स्थित सामुदायिक भवन पर संचालित केंद्र पर स्वतंत्र प्रभार भारी उद्योग मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी ने गरीब मजदूर पिछड़े समाज की महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी ने बताया माननीय प्रधानमंत्री जी की गरीब मजदूर पिछड़ों को आर्थिक उन्नति के लिए खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम पूरे देश में किए जा रहे हैं इस अवसर पर स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के चेयरमैन श्री मुकेश डागर जी ने केंद्रीय मंत्री जी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्होंन जरूरतमंदों को खाद सामग्री वितरण करने के लिए केंद्रीय मंत्री जी का आभार प्रकट किया इस अवसर पर श्री मुकेश डागर ने स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया 8000 से ज्यादा बच्चों को शिक्षा के साथ जोड़ने का कार्यक्रम संस्था के द्वारा पिछले 15 वर्षों में किया गया है 4000 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्यक्रम संस्था के द्वारा पिछले 15 वर्षों में किया गया है संस्था फिलहाल गांव मछगर, पृथला ,तातारपुर, नरियाला ,खेड़ी कला, पाली खुराना,आजाद नगर ,मुझेसर आदि क्षेत्रों में महिलाओं को सक्षम बनाने वे आत्मनिर्भर केंद्र चला रही है इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूनम सिनसिनवार अध्यक्षा स्त्री शक्ति पहल समिति, संगीता राय, पूनम बैरवा ,राम रतन ,संजय डिपो, पप्पू खान, विरेंद्र लांबा, बिन्नू लांबा आदि उपस्थित थे
