
भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु इन दिनों अपने प्राइवेट वीडियो के लीक हो जाने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो त्रिशाकर मधु का MMS वीडियो लीक हुए जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के साथ साथ कुछ ऑडियो भी वायरल हुए। जिनमें त्रिशाकर मधु किसी लड़के के साथ नजर आ रही हैं व बातें करती भी सुनाई दे रही हैं।
त्रिशाकर मधु भोजपुरी सिनेमा में पहले ही बोल्ड और हॉट फोटो वीडियो को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार त्रिशा का एमएमएस वीडियो लीक होने की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। इन खबरों के फैल जाने के बाद खुद त्रिशाकर मधु ने रिएक्ट किया। कई ट्विट्स और फेसबुक लाइव करके उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया जाहिर की।
सोशल मीडिया पर त्रिशाकर मधु ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, खुदा सब देखता है, मुझे गिराने के लिए मेरी प्राइवेट वीडियो वायल कर दिए, आप की सिस्टर के साथ कोई शादी कर के और अगले दिन सुहागरात का वीडियो वायरल कर दे तो बढ़िया लगेगा क्या। बिहार में क्या इतने गंदे और घटिया लोग भी रहते हैं, मुझे नहीं पता था।
इतना ही नहीं प्राइवेट वीडियो ऑडियो लीक हो जाने से दुखी त्रिशाकर मधु ने लाइव आकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने रोते हुए कहा कि वह क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस तरह की गंदगी फैलाने वाले लोग हैं उन्हें विश्वास नहीं हो रहा।
100 से ज्यादा वीडियो अपलोड हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिशाकर मधु के ये वीडियो सामने आने के बाद 100 से ज्यादा बार अपलोड किए गए। इसे लेकर ट्विटर पर त्रिशा ने लिखा, लोगों से अपील करती हूं की अगर आप लोग मेरे समर्थक हैं तो कृपया वीडियो हटा दे, और इसे न उछालें। आपके घर में भी माँ बहन है।

ट्रोलर्स ने प्राइवेट वीडियो के मांगे लिंक, त्रिशाकर मधु ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर हद तो लोगों ने तब मचाई जब कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस से वीडियो के लिंक मांगना शुरू कर दिये। ऐसे में त्रिशाकर मधु ने कहा- कैसे कैसे लोग है , एक नारी के चरित्र-हरण के वीडियो की लिंक मांगी जा रही है, मैं अबला नारी लिंक मांगने वालों को बद्दुआ तो नहीं देना चाहती, लेकिन इतना जरूर कहूंगी की लिंक मांगते वक्त याद रखना माँ बहन आपके घर भी होगी। नमन है पुरुषवादी भारत को।
