Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लगाएंगे जनता दरबार पुलिस अधिकारी भी : अनिल विज

लगाएंगे जनता दरबार पुलिस अधिकारी भी : अनिल विज

faridabadnews24By faridabadnews24August 16, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज राज्य के विभिन्न संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी कार्य दिवसों में जनता की शिकायतों को सुनने और उनका निवारण करने के लिए सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक जनता दरबार आयोजित किये जायें। इसके अलावा, उन्होंने सड़कों पर ट्रकों और भारी वाहनों की उनकी लेन में आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित उच्च अधिकारियों को भी आदेश जारी किए है। आज उन्होंने लिखित आदेश देते हुए प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त, सभी आईजी रेंज, सभी पुलिस अधीक्षक और सभी पुलिस उपायुक्तों को कहा है कि वे अपने अपने कार्य क्षेत्रों में जनता दरबार आयोजित करेंगे ताकि निर्धारित समय अवधि में लोगों की शिकायतों का निवारण हो सके।

इसी प्रकार, उन्होंने सड़कों पर ट्रकों और भारी वाहनों की उनकी लेन में आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित उच्च अधिकारियों को भी लिखित आदेश जारी किए है।  इन आदेशों के अनुपालन के लिए सभी पुलिस आयुक्त, सभी आईजी रेंज, आईजी यातायात, सभी पुलिस अधीक्षक और सभी पुलिस उपायुक्तों को दिन-रात पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को तैनात करने की लिए भी कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री स्वयं प्रत्येक शनिवार को अंबाला में जनता दरबार लगाते हैं और इस जनता दरबार में प्रदेश भर से आए हुए सभी फरियादियों की शिकायतों को सुनने के बाद वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हैं। गौरतलब है कि श्री विज के जनता दरबार में प्रत्येक शनिवार को लगभग एक हजार से अधिक फरियादी आमतौर पर आते हैं और जब वे वापिस जाते हैं तो उन्हें एक उम्मीद होती है कि श्री विज से उन्होंने अपनी फरियाद लगाई है तो जरूर इसका निराकरण होगा।

बता दें कि गत दिवस अम्बाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जग्गी सिटी सैंटर अम्बाला शहर के नजदीक सडक़ दुर्घटना में दो पुलिस कर्मियों व दो अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी और घटना की सूचना मिलने के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर हादसे की जानकारी ली थी तथा वहीं परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना भी व्यक्त की थी। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा था कि टैंकर व ट्रक वाले एक लाईन में चलें इसके लिए निर्देश जारी किए जायेंगे ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके।

faridabadnews faridabadnews24 Janta Darbar police officers will also be installed: Anil Vij
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.