
22 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। जो भाई-बहन एक दूसरे से दूर है वो डाक के जरिए राखी भेज रहे है। ऐसे में हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लगातार राखियां भेजी जा रही हैं।जेल में राखी भेजना का सिलसिला पिछले 19 दिनों से चल रहा है। इन 19 दिन में डाक के जरिए करीब 25 हजार से ज्यादा राखियां पहुंच चुकी हैं। रक्षाबंधन की वजह से रविवार को भी स्पेशल डिलीवरी के जरिए राखी पहुंच रही है।
राम रहीम दुष्कर्म और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है लेकिन लोगों आज भी उन्हें वहीं सम्मान देते है। वहीं दूसरी तरफ हत्या मामले में हिसार की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे करौंथा आश्रम प्रमुख रामपाल के लिए 25 राखियां पहुंची हैं। हरियाणा की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल रंजू प्रसाद ने बताया कि 1 से 19 अगस्त तक डाक विभाग 2.95 लाख राखियां पहुंचा चुका है, जबकि पिछले साल 2.78 लाख राखियां पहुंचाई थीं। इस बार डाक विभाग की तरफ से पिछले साल की अपेक्षा 25% तक ट्रैफिक बढ़ा है। विदेशों में गुरुवार तक 4,125 राखी डाक विभाग की तरफ से पहुंचाई गई है। डाक विभाग की तरफ से 10 ट्रेनों के माध्यम से डाक भेजी जाती है, पर कोरोना काल में 4 ट्रेनें ही चल रही हैं। डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए खास लिफाफे रिलीज किए गए थे। और अब तक 40 हजार लिफाफे बिक हो चुके हैं।
