
अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नीड प्राइस ने बताया कि तालिबान ने अमरीका को भरोसा दिलाया है कि वह किसी को भी काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचने से नहीं रोकेगा और न ही अमरीकी मुहिम में हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारी उन व्यक्तियों के साथ संपर्क में हैं, जो अफगानिस्तान से जाना चाहते हैं।काबुल हवाई अड्डे पर उनको सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए हम जरूरी दस्तावेज जारी कर रहे हैं।
