Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नवंबर में पीक पर होगी महामारी, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आई चेतावनी

नवंबर में पीक पर होगी महामारी, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आई चेतावनी

faridabadnews24By faridabadnews24August 24, 2021No Comments3 Mins Read
मनिंद्र अग्रवाल आईआईटी कानपुर की तीन सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जो कोरोना संक्रमण के केसों के बारे में आंकड़ों के आधार पर पूर्वानुमान लगाती हैं. मनिंद्र अग्रवाल ने कहा, अगर कोई डेल्टा से अधिक संक्रामक वैरिएंट सामने नहीं आता है, तो हो सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर आए भी नहीं.

कोरोना की संभावित तीसरी लहर नवंबर में चरम पर पहुंच सकती है. यह बात कोरोना महामारी के गणितीय मॉडलिंग में शामिल एक वैज्ञानिक ने सोमवार को कही. उन्होंने कहा कि अगर डेल्टा से अधिक संक्रामक वायरस उभरता है और सितंबर के आखिरी तक पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है, तो यह नवंबर तक पीक में होगी. उधर, सरकार के सूत्रों ने बताया कि कोरोना की मौजूदा स्थिति पर मंगलवार को मीटिंग बुलाई गई है. इस रिव्यू मीटिंग में पीएमओ, स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग के अफसर शामिल होंगे. यह मीटिंग दोपहर 3.30 बजे होगी.

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल ने कहा, उस वक्त कोरोना की तीसरी लहर में दूसरी लहर के बराबर केस नहीं आएंगे. हालांकि, पहली लहर जितने केस आने की अधिक संभावना है. 

तो नहीं आएगी तीसरी लहर
मनिंद्र अग्रवाल आईआईटी कानपुर की तीन सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जो कोरोना संक्रमण के केसों के बारे में आंकड़ों के आधार पर पूर्वानुमान लगाती हैं. मनिंद्र अग्रवाल ने कहा, अगर कोई डेल्टा से अधिक संक्रामक वैरिएंट सामने नहीं आता है, तो हो सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर आए भी नहीं.

उन्होंने कहा, अगर कोई नया और अधिक संक्रामक वैरिएंट सामने आता है, तो नए आंकड़ों के आधार पर देश में नवंबर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर चरम पर पहुंच सकती है. ऐसी परिस्थिति में हर रोज कोरोना वायरस के 1.5 लाख तक मामले आ सकते हैं और नवंबर तक यह चरम पर होगा. उन्होंने कहा, तीसरी लहर दूसरी की तरह संक्रामक नहीं होगी, लेकिन यह पहली लहर के समान हो सकती है. यह अनुमानों पर आधारित होती हैं. 

दूसरी लहर ने मचाई थी तबाही
भारत में दूसरी लहर डेल्टा वैरिएंट की वजह से आई थी. देश में मार्च से मई तक इसका कहर जारी रहा. इस दौरान लाखों लोग संक्रमित हुए और हजारों लोग मारे गए. देश में 7 मई को कोरोना के 4,14,188 केस दर्ज किए गए थे. डेल्टा वैरिएंट की वजह से ही दुनिया के अन्य हिस्सों में भी कोरोना की लहर आई है. अग्रवाल ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि अगर डेल्टा से खतरनाक वैरिएंट नहीं आता है, तो देश में तीसरी लहर नहीं आएगी.

Epidemic will be at peak in November faridabadnews faridabadnews24 warning about third wave of corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.