
शादी के महज तीन महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया है जिसके बाद पति ने अपनी ही पत्नी पर धोखा करने के आरोप लगाए हैं। बच्चा जन्म लेने के बाद पति ने ससुराल पक्ष के लोगों पर धोखा करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजियाबाद की यह घटना है। दरअसल लोहियानगर इलाके की रहने वाली लड़की और मोहननगर के रहने वाले लड़के की शादी 18 मार्च को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही लड़की का पेट बाहर दिखाई देने लगा।पति को कुछ शक हुआ तो पत्नी ने कहा कि उसे गैस की बीमारी है जिस वजह से पेट बाहर निकला हुआ है। इसी वजह से पेट फूल रहा है। पत्नी कुछ दिनों तक इसी तरह से टालमटोल करती रही।
महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पति ने कहा शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने उससे बताया कि वह गर्भवती हो गई है। इस सूचना पर वह खुश था। उस दौरान कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी। घर से बाहर निकलना खतरनाक था। सो, पति ने वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से सम्पर्क किया। डॉक्टर ने जो दवाइयां बताईं पति वही दवाइयां पत्नी को देने लगा। 25 जून को वह पत्नी को लेकर एक क्लिनिक पर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद बताया कि उसकी पत्नी आठ महीने से ज्यादा समय की गर्भवती है। डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी कभी भी हो सकती है।डॉक्टर की ये बातें सुनकर पति चकरा गया। उस दिन तक उसकी शादी को करीब तीन महीने ही हुए थे। पति ने इस पर पत्नी से सवाल किया और बवाल मचाने लगा। पति के बवाल मचाने पर पत्नी अपने माता-पिता को बुलाकर मायके चली गई। वहां 26 जून को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इधर पति का आरोप है कि उसे धोखा दिया गया है। उसने अदालत में गुहार लगाई है। उधर, बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से पत्नी गहरे तनाव की शिकार हो गई है।
