
आए दिन शातिर ठग नए-नए तरीके अपनाकर ठगी कर रहे है। जहां गांव खंडरा के रहने वाले छात्र से ओटीपी पूछकर ठग ने खाते से करीब 49 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित नरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उनका माेबाइल उनके बेटे के पास था। उस दौरान ठग ने बैंक अधिकारी बनकर काॅल कर दिया। काॅल बेटे ने उठाई। ठग ने उसे झांसे में लेकर एटीएम कार्ड की डिटेल ले ली। फिर ओटीपी पूछकर खाते से रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
