
हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष लक्की सिंगला एडवोकेट ने बताया कि आज हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की फरीदाबाद, पलवल व मेवात जिले की कोर कमेटी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुग्राम श्री उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्त्व में फरीदाबाद स्थित ललित कुमार बंसल जी के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमे सभी ने अध्य्क्ष जी का फूल मालाओं से स्वागत किया, जिसमे सभी कोर कमेटी के सदस्यों व अध्यक्ष जी ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने व समाज के सभी वर्ग के साथीयो को एक पटल पर लाने की बात कही, संगठन का विस्तार करते हुए अध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल जी ने अमन गोयल जी को फूल माला पहनाकर फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष व संजय जिंदल जी को जिला महामंत्री नियुक्त किया, जिस पर अमन जी व संजय जी ने अध्यक्ष जी व सभी कोर कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया और दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियो ने संगठन की विचारधारा और कार्यो को समाज के निचले हिस्से पर पौहचाने व एक सभी को एक पटल पर लाने की बात कही, इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश गुप्ता जी, प्रभारी स.पी. मित्तल जी, जिला अध्यक्ष पलवल उदयभान सिंगला जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित कुमार बंसल जी, युवा जिला अध्यक्ष लक्की सिंगला एडवोकेट, जिला अध्यक्ष मेवात महेश चंद गोयल, महामंत्री मेवात धर्मवीर अग्रवाल, मौजूद रहे।
