
दिल्ली के कोर्ट में देश के जाने माने सिंगर एवं रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का केस चल रहा है। इसी केस की सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने उसे हनी सिंह को 10 साल दिए। मैंने सब कुछ छोड़ दिया। मैं उसके साथ खड़ी रही, लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया। इस पर न्यायाधीश ने कहा कि वे शालिनी की मानसिक स्थिति के प्रति चिंतित है। उन्होंने ने शालिनी से पूछा कि वे अदालत से क्या चाहती है और उनकी वैवाहिक जीवन की क्या स्थिति है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि यह मामला सुलझ जाए।
