Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नहीं रुक रहा बिजली कटों का सिलसिला, गांव से भी बदत्तर सेक्टरों की हालत

नहीं रुक रहा बिजली कटों का सिलसिला, गांव से भी बदत्तर सेक्टरों की हालत

faridabadnews24By faridabadnews24August 29, 2021No Comments3 Mins Read

हिसार। शहर में पावर कट से आमजन परेशान है। रविवार को ऋषि नगर क्षेत्र में सुबह बिजली कट लगा दिया। बिजली कट के कारण क्षेत्रवासियों को गर्मी में बिना बिजली के मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन दिनों शहर में लगातार कई-कई घंटों तक बिजली के घोषित व अघोषित कट लगने का सिलसिला लगातार जारी है। बिजली की इस कटौती ने आमजन के जनजीवन को तो प्रभावित किया ही साथ ही बिलजी से काम चलाने वाले कारोबारियों को भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो कोरोना की वजह से पहले ही कारोबार प्रभावित है। दूसरी तरफ रही सही कसर अब फीडरों की मेंटेनेंस और मेन लाइन में फाल्ट के कारण आ रहे बिजली के कटों ने पूरी कर दी है। ऐसे में अब जनता प्रशासन से यहीं मांग कर रही है कि उनकी समस्या का समाधान करते हुए बिजली की उचित व्यवस्था करें ताकि लोगों की परेशानी का खत्म हो सकें।

सेक्टरों में कालोनियों से भी बदत्तर हालात

बिजली कटों की सर्वाधिक परेशानी इन दिनों सेक्टरों में है। सेक्टर 9-11 की आरडब्ल्यूए तो पिछले लंबे समय से बिजली के लंबें कटों से आने वाली परेशानी से जूझ रही है और रोष प्रदर्शन तक करने को विवश होना पड़ रहा है। वर्तमान में सेक्टर 9-11 की आरडब्ल्यूए के प्रधान से लेकर पदाधिकारी व पार्षद तक बिजली निगम के एसई से मिले और सेक्टरों में बिजली के कटों की परेशानी उनके सामने रखी और समाधान की मांग की है। साथ ही 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया कि यदि इस समय में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सेक्टरवासी मीटिंग कर बिजली समस्या के समाधान के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी भी कर सकते है।

गांव भी नहीं समस्या से अछूते

प्रदेश सरकार गांवों में बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे कर रही है, लेकिन गांव से एकजुट होकर शहर में एसई कार्यालय में आकर ग्रामीणों का रोष प्रदर्शन गांवों में बिजली की व्यवस्था को दर्शा रहा है। इसी सप्ताह गांव पाबड़ा के सैंकड़ाें ग्रामीण एकजुट होकर बिजली निगम के एसई के पास पहुंचे और उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनके गांव में पर्याप्त वोल्टेज से बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। जिस कारण गांव में पेयजल तक सप्लाई नहीं हो पा रहा है। बिजली से जुड़े अन्य कार्य हो पाना तो दूर रहें। यानी बेपटरी हुई बिजली सप्लाई कालोनी और सेक्टर से लेकर गांव तक में इन दिनों जनता की परेशानी का सबब बना हुआ है।

गांव से भी बदत्तर हालत

आरडब्ल्यूए सेक्टर 9-11 के प्रधान प्रवीन जैन ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तो सेक्टरों को गांव से भी बदत्तर बना दिया है। पिछले कई महीनों से हम भारी बिजली कटों से परेशान है। बार बार मांग करने के बावजूद आज तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है इसी से अंदाजा लगा लिए जब सेक्टरों में ये हालात है तो गांवों व कालोनियों में कैसे हालात होते होंगे। सरकार और प्रशासन दोनों बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए उचित कदम उठाए।

नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है

बिजली निगम हिसार के एसई राजेंद्र सभरवाल ने कहा कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सेक्टर 9-11 में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चल रहे कार्यों के कारण कुछ जगह कट अवश्य लग रहे है लेकिन यह कार्य के कारण है। रही बात अन्य क्षेत्रों की तो जहां से भी बिजली की शिकायत आती है हमारा प्रयास है कि उन शिकायतों को जल्द समाधान करवाया जाए। जिन भी क्षेत्रों में बिजली समस्याएं है उनके बारे में स्टाफ को अवगत करवाए समाधान करवाए जाएंगें।

faridabadnews faridabadnews24 the condition of the sectors worse than the village The process of power cuts is not stopping
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.