Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो अधिकारी निलंबित, AIIMS Delhi के आरपी नेत्र विज्ञान सेंटर में करीब आठ करोड़ रुपये का घोटाला

दो अधिकारी निलंबित, AIIMS Delhi के आरपी नेत्र विज्ञान सेंटर में करीब आठ करोड़ रुपये का घोटाला

faridabadnews24By faridabadnews24August 29, 2021No Comments2 Mins Read

एम्स के डा. आरपी सेंटर (डा. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र) में चिकित्सा सामानों की खरीद में करीब आठ करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। विभागीय आडिट में मामला पकड़ जाने पर एम्स प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू कराई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर एम्स प्रशासन ने आरपी सेंटर के जनरल स्टोर के वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक व जूनियर प्रशासनिक सहायक को 10 दिन पहले निलंबित कर दिया है। वहीं लेखा अधिकारी सहित कई कर्मचारियों को हटाकर दूसरे सेंटर में स्थानांतरित कर दिया है। एम्स प्रशासन ने मामले की पुष्टि की है।

हैरानी की बात है कि निचले स्तर के महज दो अधिकारियों पर पूरे मामले का ठीकरा फोड़कर एम्स ने विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी पूरी कर ली। किसी बड़े स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई है।

फिलहाल एम्स ने इस मामले को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया है। आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच भी कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार अगले कुछ दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। आरपी सेंटर के जनरल स्टोर में लंबे समय से यह घपलेबाजी का खेल चल रहा था। जो सामान खरीदा नहीं गया उसका बिल भी एकाउंट विभाग से पास कराकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारी भरकम रकम पर हाथ साफ कर लिया।

एम्स के सूत्रों का कहना है बड़े स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत के बगैर इस तरह का घपला संभव नहीं है। एम्स प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर तुरंत उसी दिन 18 अगस्त को जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई। इसके अगले दिन दो संदिग्ध कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और आर्थिक अपराध शाखा के विशेष आयुक्त कार्यालय में मामला दर्ज कराया गया।

कुछ साल पहले ट्रामा सेंटर में भी हुआ था घपला

एम्स में घपला और भ्रष्टाचार कोई नहीं बात नहीं है। सामानों की खरीद से लेकर डाक्टरों व कर्मचारियों की नियुक्तियों तक में भ्रष्टाचार होता रहा है। कुछ साल पहले ट्रामा सेंटर में भी घपले की बात सामने आई थी। तब एम्स में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) संजीव चतुर्वेदी थे। उनके स्थानांतरण के बाद संस्थान में भ्रष्टाचार पर निगरानी कमजोर पड़ गई। मौजूदा मामले की जांच भी विजिलेंस में ना कराकर तीन सदस्यीय कमेटी से कराना सवाल खड़ करती है।

faridabadnews faridabadnews24 scam of about eight crore rupees in AIIMS Delhi's RP Ophthalmology Center Two officers suspended
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.