
फरीदाबाद : वीर भारत ट्रस्ट व पंडित विनोद पाठक सेवा भाव चैरिटेबल ट्रस्ट ने मिलकर हरियाणा रोडवेज बल्लभगढ़ के कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। बल्लभगढ़ बस अड्डा प्रबंधक नैनपाल सिंह व सभी चालक परिचालक को माला पहनाकर रक्षा सूत्र बांधकर सभी का मुंह मीठा कराया और केले का प्रसाद बाटा वीर भारत ट्रस्ट की प्रेसिडेंट संगीता नेगी ने कहा कि इनके सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम रखा जाएगा, क्योंकि 24 घंटे ये अपनी सेवाएं निरंतर देते हैं। रक्षाबंधन पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के तोहफे बहनों को फ्री उनके घर गंतव्य पर पहुंचाने का काम किया। ये अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं। आम जनता को उनके गंतव्य पर पहुंचा कर। इनका सम्मान करके इनके हौसले और भी बुलंद होंगे। पंडित विनोद पाठक सेवा भाव चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट विवेक पाठक जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करके हमें इनका मान सम्मान करना चाहिए। सुप्रसिद्ध कवि और लोक संस्कृति के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा जी ने उनके सम्मान में कविताएं बोली। कवि और रचनाकार राजेंद्र शर्मा ने कर्मचारियों के सम्मान में कविताएं सुनाई। वीर भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष पूनम रावत, चीफ एडवाइजर सुनंदा सोनी, कार्यकारिणी सदस्य, लोकेश शर्मा, शारदा प्रसाद शर्मा व राकेश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
