Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना कालः बच्चे को भेज रहे हैं School तो बरतें ये सावधानियां, लापरवाही पड़ ना जाए भारी

कोरोना कालः बच्चे को भेज रहे हैं School तो बरतें ये सावधानियां, लापरवाही पड़ ना जाए भारी

faridabadnews24By faridabadnews24September 6, 2021No Comments3 Mins Read

कोरोना मामलों में कमी के चलते भारत में स्कूल एक बार फिर खुलने लगे हैं। तीसरी लहर की आशंका के बीच पेरेंट्स के मन में यही सवाल है कि क्या ऐसे समय में बच्चों को स्कूल भेजना सही होगा क्योंकि अमेरिका में स्कूल खुलने के साथ बच्चों, शिक्षकों, स्कूल स्टाफ व अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि कुछ माता-पिता ने बच्चों को स्कूल भेजने शुरू भी कर दिया है। ऐसे में अगर आप भी बच्चे को स्कूल भेज रहे हैं तो संक्रमण से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

डबल मास्किंग है बेहतर

क्योंकि अभी बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं बनी है इसलिए सावधानी ही उनके लिए सबसे पहली सुरक्षा है। बच्चे को स्कूल भेजते समय सिर्फ मास्क ही नहीं बल्कि डबल मास्क पहनाएं। साथ ही बच्चों को  सिखाएं ही स्कूल पहुंचकर उसे उतारें नहीं। हालांकि अगर बच्चे को N-95 मास्क पहना रहे हैं तो डबल मास्किंग की जरूरत नहीं।

सोशल डिस्टेसिंग जरूरी

बच्चों को सिखाएं कि स्कूल जाकर सोशल डिस्टेसिंग रखना ना भूलें। हो सकता है कि अपने दोस्तों से मिलने की खुशी में वो इस नियम को भूल जाए इसलिए उन्हें पहले ही अच्छी तरह समझा दें, ताकि वो संक्रमण से बचे रहें।

बैग में रखें सैनेटाइजर

एक्सपर्ट की सलाह से बच्चों के बैग में एक सैनेटाइजर भी रखें और उन्हें इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताएं। ऐसा ना हो बच्चे सैनेटाइजर को मुंह में डाल लें इसलिए उन्हें इसकी अच्छी तरह शिक्षा दें।

अनावश्यक चीजों को छूने से बचें

उन्हें सीख दें कि स्कूल बस, रास्ते या स्कूल पहुंचकर किसी भी अनावश्यक चीजों को हाथ ना लगाएं। दरवाजे को पैरों से खोले, टेबल व कुर्सी को सैनेटाइजर से साफ करके इस्तेमाल करें क्योंकि इनसे वायरस फैलने का खतरा अधिक होता है।

हाथ धोना न भूलें

बच्चे को समय-समय पर साबुन-पानी से अच्छी तरह हाथ धोते रहने के लिए कहें। अगर साबुन या पानी की व्यवस्था ना हो तो उन्हें सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

. बच्चों के बैग में एक एक्स्ट्रा मास्क, सेनेटाइजर जरूर रखें।
. उन्हें टिफिन के साथ पानी की बोतल भी दें, ताकि वो बाहर से कुछ भी खाए-पीए नहीं।
. जब बच्चा घर आए तो उसे हाथ-धोने व नहाने के लिए कहें।
. बच्चे को अपना सामान, कपड़े आदि सामान एक तरफ रखने के लिए कहें, ताकि संक्रमण घर में ना आ सके।
. सावधानी के साथ बच्चों की डाइट, फिजिकल एक्टिविटी आदि का भी ध्यान रखें।

कोरोना काल में यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वो बच्चों को बिना डराए इस स्थिति से लड़ना और जीतना सिखाएं।  छोटे बच्चों को बताए कि टेंशन नहीं लेना है बल्कि सावधान रहना है। 

carelessness should not be heavy Corona period: If you are sending the child to school faridabadnews faridabadnews24 then take these precautions
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.