Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 30 सितंबर है आखिरी तारीख, कार चलाने वालों के लिए आई सबसे जरूरी खबर

30 सितंबर है आखिरी तारीख, कार चलाने वालों के लिए आई सबसे जरूरी खबर

faridabadnews24By faridabadnews24September 6, 2021No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली: अगर आप गाड़ी या कोई वाहन चलाते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. अब आपको 30 सितंबर से पहले अपनी गाड़ियों पर High Security Registration Plates (HSRP) लगवाना अनिवार्य है. जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं होगा, उनका भारी भड़कम चालान भी हो सकता है. हालांकि अभी ये सख्ती नोएडा, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में रहेगी.

जानकारी के मुताबिक सरकार ने पहले ही एचएसआरपी लगवाने के आदेश दे दिये थे, इसके लिए लोगों को पर्याप्त समय भी दिया गया. लेकिन अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. लोगों को शख्त हिदायत दी गई है कि 30 सितंबर से पहले वाहनों पर एचएसआरपी लगवा लें या उसके लिए रजिस्ट्रेशन कर दें. गाजियाबाद के आरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने कहा है कि जिन वाहनों के मालिकों ने अभी तक एचएसआरपी नहीं लगवाई है. वे 30 सितंबर तक इसे अनिवार्य रूप से लगवा लें. अगर ऐसा नहीं किया तो उनका चालान हो सकता है.

क्या कहते हैं आंकड़े

शासन के निर्देश पर सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने  लिए यह सारी कवायद की जा रही है. आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद में 1 अप्रैल 2019 से पहले तक 62,605 वाहन रजिस्टर हैं, जिसमें से 19,000 से अधिक वाहनों में अब तक एचएसआरपी लग चुकी है. जबकि अप्रैल 2019 से पहले  7,77,091 रजिस्टर हैं, उनमें से 2,20,473 वाहनों पर एचएसआरपी लग चुकी है.

क्या होता है एचएसआरपी

एचएसआरपी एल्युमिनियम की बनी एक यह नंबर प्लेट होती है, जो दो नॉन-रियूजेबल लॉक से ही लगाई जाती है. अगर ये लॉक टूट जाते हैं तो फिर साफ हो जाता है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई है. इसके साथ ही इस पर क्रोमियम धातु में नीले रंग का अशोक चक्र का होलोग्राम होता है जो 20×20 मिमी के आकार का होता है. इस प्लेट में नीचे की ओर बाईं तरफ एक 10 अंकों का पिन होता है जिसे लेजर से बनाया जाता है, जिससे गाड़ी की सुरक्षा मजबूत हो जाती है. इसके अलावा नंबर प्लेट पर लिखा गाड़ी का नंबर भी थोड़ा उभरा होता है और इस पर इंडिया लिखा रहता है.

बता दें, भारत में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अप्रैल 2019 से पहले खरीदी गईं सभी गाड़ियों पर एचएसआरपी अनिवार्य कर दिया था. मंत्रालय ने इस योजना की शुरुआत 31 मार्च 2005 से की थी और गाड़ियों को यह प्लेट लगवाने के लिए दो साल का समय दिया था लेकिन आज भी देश में एचएसआरपी के बिना धड़ल्ले से गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं.

faridabadnews faridabadnews24 September 30 is the last date the most important news for the car drivers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.