रक्तदान शिविर का आयोजन एलायंस क्लब फरीदाबाद ग्रीन ने किया

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह रक्तदान शिविरों में भाग लेकर संस्थाओं की इन मुहिमों को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इससे पूर्व शिविर में पहुंचने पर एलायंस क्लब फरीदाबाद के प्रधान केशव बंसल, सचिव धर्मेन्द्र गोयल व कोषाध्यक्ष मनमोहन मंगला ने श्री सिंगला ने बुक्के भेंट करके स्वागत किया। प्रधान केशव बंसल ने बताया कि उनका क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्याे में हिस्सा लेता रहता है, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब कन्याओं का विवाह जैसे अनेक कार्याे में अपनी अग्रणीय भागीदारी निभाता रहता है। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।इस मौके पर मनीष अग्रवाल, हेमंत मित्तल, सुभाष गर्ग, अरविंद गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, बोधराज कक्कड़, अनिल बंसल, ईश्वर दयाल, एसएम अरोड़ा, विवेक गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, अजय गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।