Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Coronavirus की तीसरी लहर इस शहर में आ गई, जल्द होगा पाबंदियों का ऐलान

Coronavirus की तीसरी लहर इस शहर में आ गई, जल्द होगा पाबंदियों का ऐलान

faridabadnews24By faridabadnews24September 7, 2021No Comments2 Mins Read

नागपुर: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच कोविड-19 की तीसरी लहर (Covid-19 3rd Wave) की दस्तक महाराष्ट्र के नागपुर में हो गई है. इस बात की जानकारी महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत (Nitin Raut) ने दी है और संकेत दिए हैं कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए पाबंदियों का ऐलान कर सकता है.

नागपुर में तीसरी लहर जमा चुकी है पैर: मंत्री

दरअसल, कैबिनेट मंत्री नितिन राउत (Nitin Raut) ने हाल ही में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य समेत कई सरकारी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बैठक के बाद नितिन राउत ने कहा, ‘नागपुर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपने पैर जमा चुकी है, क्योंकि दो दिनों में दोहरे अंक में संक्रमण के मामले देखे गए हैं.’

2-3 दिनों में लगाई जा सकती हैं पाबंदियां

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नितिन राउत (Nitin Raut) ने कहा, ‘दो से तीन दिनों में अधिकारियों द्वारा तारीख तय करने के बाद दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाएगा. प्रतिबंध जरूरी हैं, क्योंकि लोगों के जीवन को बचाना हमारा प्रमुख कर्तव्य है.’

नागपुर में कोरोना केस की स्थिति

बता दें कि नागपुर में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus in Nagpur) के 10 नए मामले सामने आए थे, जबकि सोमवार को शहर में 13 नए केस दर्ज किए गए थे. इन आंकड़ो का हवाला देते हुए नितिन राउत (Nitin Raut) ने तीसरी लहर की दस्तक की बात कही थी. जिले में कोरोना के मामले कम होने के बाद 17 अगस्त को प्रतिबंधों में पूरी तरह ढील दी गई थी.

सितंबर महीने में बढ़ी है कोरोना की रफ्तार

नागपुर जिले ने अगस्त में कोविड-19 (Covid-19 in Nagpur) केवल 145 नए मामले आए थे, जबकि महामारी से सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई थी. सितंबर महीने में नए मामलों में तेजी देखी जा रही है और अब तक जिले में 42 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं और एक की मौत हुई है. जिले में सोमवार तक 56 एक्टिव केस मौजूद थे.

faridabadnews faridabadnews24 restrictions will be announced soon Third wave of Coronavirus has arrived in this city
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.