Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खाते से उड़ गई इतनी बड़ी रकम, टीचर को पड़ गए लेने के देने, फेसबुक पर थी 200 रुपये की एक थाली के साथ दो फ्री

खाते से उड़ गई इतनी बड़ी रकम, टीचर को पड़ गए लेने के देने, फेसबुक पर थी 200 रुपये की एक थाली के साथ दो फ्री

faridabadnews24By faridabadnews24September 7, 2021No Comments2 Mins Read

मेरठ: एक कहावत है कि दान की बछिया के दांत नहीं गिने जाते हैं. इसी तरह फ्री की थाली यानी मुफ्त का खाना भला किसे नहीं अच्छा लगता. इन बातों से इतर अगर यही थाली हजारों रुपये की पड़ जाए तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल मेरठ (Meerut) में एक स्कूल टीचर के साथ ऐसा ही हुआ. फ्री की थाली के चक्कर में उन्हें 53 हजार रुपये का नुकसान हो गया.

ऑनलाइन चीटिंग 

स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर दरअसल साइबर क्राइम का शिकार हुईं. खुद को 53 हजार की चपत लगने का पता उन्हें तब चला जब इतनी बड़ी रकम उनके खाते से साफ हो गई. ऑनलाइन ठगी का पता चलने के बाद परेशान टीचर सिटी पुलिस की साइबर सेल पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई.

फेसबुक पर मिला ऑफर 

शहर के नामी स्कूल में पढ़ाने वाली विनीता चौबे ने अपनी एफआईआर (FIR) में बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट पर एक होटल की तरफ से खाने का ऑफर आया था. जिसमें एक थाली के साथ दो थाली फ्री में मिल रही थी. एक थाली का रेट 200 रुपये था लेकिन थाली में खाने का मैन्यू दिए गए ऑफर के हिसाब से चुनना था. 

उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक करके जब और जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो थोड़ी देर बाद आई फोन कॉल में उस ऑफर की जानकारी डिटेल में दी गई. इसी दौरान मैडम साइबर ठग (Cyber Thug) की बातों में आ गई और उन्होंने उसके दिये लिंक पर क्लिक कर दिया. दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षिका को अपने साथ हुई ठगी का पता चलते ही उन्होंने तेजी दिखाते हुए पुलिस तक अपनी शिकायत पहुंचाई.

इस तरह खाते से निकले 53 हजार

पहले तो उनके बैंक अकाउंट से सिर्फ 10 रुपये कटे. उसके कुछ समय बाद में दो बार में 53 हजार रुपये कट गए. बैंक अलर्ट का मैसेज मोबाइल पर आया तो वो दंग रह गईं. टीचर ने फौरन बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके एकाउंट डिएक्टिवेट करवाया और संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी पुलिस को भी दी. 

faridabadnews faridabadnews24 Such a huge amount was blown away from the account the teacher had to give it to take it there were two freebies on Facebook with a plate of 200 rupees
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.