Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुशखबरी- जानिये क्या है सरकार की योजना, छह करोड़ लोगों के खाते में दिवाली से पहले जाएंगे पैसे

खुशखबरी- जानिये क्या है सरकार की योजना, छह करोड़ लोगों के खाते में दिवाली से पहले जाएंगे पैसे

faridabadnews24By faridabadnews24September 7, 2021No Comments3 Mins Read

केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े सदस्यों को खुशखबरी देने की तैयारी में है। सेवानिवृत्ति निधि निकाय दिवाली से पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 (FY21) के लिए सरकार ब्याज दर क्रेडिट कर सकता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है और निकाय को अब वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है।

रिपोर्ट के अनुसार, दो सरकारी अधिकारियों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त बताया कि इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि के साथ-साथ अधिक पैसा मिलेगा, जहां कुछ लोगों का तर्क है कि वित्त मंत्रालय की मंजूरी सिर्फ प्रोटोकॉल का मामला है, ईपीएफओ इसकी मंजूरी के बिना ब्याज दर को क्रेडिट नहीं कर सकता है।

मार्च में, बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए 8.5% भुगतान की सिफारिश की थी। ईपीएफओ ने पिछले वित्त वर्ष में लगभग 70,300 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया है, जिसमें उसके इक्विटी निवेश के एक हिस्से को बेचने से लगभग 4,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।

2020 में कोविड-19 के प्रकोप के बाद ईपीएफओ ने मार्च 2020 में पीएफ की ब्याज दर घटाकर 8.5 फीसदी कर दी। यह पिछले 7 साल में सबसे कम ब्याज दर है। वित्त वर्ष 2018-19 में ब्याज दर 8.65 प्रतिशत थी। हालांकि वित्त वर्ष 2017-18 में यह महज 8.55 फीसदी थी. वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए यह 8.5 प्रतिशत है।

जानें- कैसे चेक करें बैलेंस

एक बार ब्याज जमा हो जाने के बाद, पीएफ ग्राहक चार तरीकों से अपना ईपीएफ बैलेंस और ब्याज की स्थिति की जांच कर सकते हैं। EPF बैलेंस चेक करने के लिए सब्सक्राइबर्स के पास अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना चाहिए।

एसएमएस के जरिए चेक करें बैलेंस

EPFO सब्सक्राइबर SMS भेजकर भी अपने EPF अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए 7738299899 नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके लिए “EPFOHO UAN ENG” लिखकर दिए गए मोबाइल नंबर पर भेज दें. एसएमएस मिलने पर ईपीएफओ बदले में आपको पीएफ खाते की शेष राशि की जानकारी भेजेगा।

मिस्ड कॉल से चेक करें पीएफ बैलेंस

EPFO ने बैलेंस चेक करने के लिए मिस्ड कॉल की सुविधा भी दी है। ऐसे में आप 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बैलेंस चेक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर का नंबर पीएफ अकाउंट से रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके अलावा EPFO मेंबर को UAN, KYC डिटेल्स में लिंक होना चाहिए।

ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से चेक करें पासबुक

ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करने के बाद, अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login# पर लॉग इन करें. इससे आप अपनी पासबुक देख सकते हैं।

उमंग ऐप से भी कर सकते हैं बैलेंस चेक
ईपीएफओ सदस्य ‘उमंग’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अपने खाते की शेष राशि और ईपीएफ विवरण देख सकते हैं। कर्मचारी केंद्रित सेवाओं पर जाएं और पासबुक देखें पर क्लिक करें। कर्मचारी भविष्य निधि में अपनी शेष राशि की जांच करने के लिए, आपको यूएएन दर्ज करना होगा और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा।

faridabadnews faridabadnews24 Good news - know what is the government's plan money will go in the account of six crore people before Diwali
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.