
फरीदाबाद : आल इंडिया पुलिस सेवा द्वारा NIT -2 स्थित अनाथ बच्चों का होस्टल पर बच्चों को खाने पीने का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे NIT -2 के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर व ट्रैफिक ताऊँ के नाम से चर्चित वीरेंद्र जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया पुलिस सेवा के राष्ट्रीय महासचिव राम निवास वर्मा तथा सन्योजन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौरव ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक एक करके अपना प्रतिभा दिखाया। सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने कहा कि ऐसे नेक कार्य पुलिस के द्वारा कराया जा रहा है हमे बहुत ही अच्छा लगा आप सभी को दिल से धन्यवाद। कार्यक्रम में राम निवास वर्मा ने कहा कि यह संस्था खाकी का सम्मान करती है व समय समय पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस और पब्लिक का जो दूरियां है उसे खत्म करने की लगातार कोशिश करती हैं तथा ऐसे ही प्रोग्राम समय समय पर करती रहती है। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सौरव, मनीष, प्रिंस, सुनिता, स्वाति व पुलिस प्रशासन आदि लोग मौजुद थे।
