
फरीदाबाद : वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष लक्की सिंगला एडवोकेट ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश सांघी (पूर्व सांसद ) की प्रेरणा व राष्ट्रीय महामन्त्री श्री उमेश अग्रवाल (पूर्व विधायक गुरुग्राम ) के प्रयास से वैश्य समाज के विभिन्न लगभग 354+ घटकों का संक्षिप्त विवरण संकलित करने हेतु 8-9-10 अक्तूबर 2021 को गुरुग्राम में देशभर से वैश्य समाज पर लिखने वाले विद्वानो की एक वर्कशाप आयोजित की जा रही है। इस वर्कशॉप में वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के विवरण के साथ साथ समाज के महापुरुषों -राजनीतिज्ञों ,स्वतंत्रता सेनानियों ,लेखकों ,प्रमुख उधयोगपतियो व समाजसेवियों पर पुस्तिकाएँ भी तैयार करने की योजना बनायी प्रयास जायेगी उन्होंने बताया कि माननीय श्री गिरीश सांघी जी व श्री उमेश अग्रवाल जी का संकल्प तथा लेखकों की प्रतिबधता समाज को ठोस जानकारियाँ प्रदान करेगी, जिससे समाज के युवा साथीयो को समाज के इतिहास की संपूर्ण जानकारी होगी जिससे वो अपनी आने वाली पीढ़ियों को समाज के इतिहास के बारे में अवगत करा सकेगा, समाज के लिए हमेशा खड़े होने वाले व समाज के कार्यो में संपूर्ण रुचि दिखाने व इस कार्ये के लिए उन्होंने उमेश अग्रवाल जी का धन्यवाद किया।।
